Baby John Collection Day 2: वरूण धवन की फिल्म बेबी जॉन के कलेक्शन में दूसरे दिन आई भारी गिरावट

Baby John Box Office Collection Day 2: वरूण धवन और कीर्ति सुरेश की फिल्म बेबी जॉन दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना की कलेक्शन जानिए

Shikha Tiwari
Published on: 27 Dec 2024 7:15 AM IST (Updated on: 27 Dec 2024 7:49 AM IST)
Baby John Collection Day 2
X

Varun Dhawan Movie Baby John Collection Day 2

Baby John Collection Day 2: वरूण धवन और एटली की जोड़ी से दर्शकों को जितनी उम्मीदे थी। शायद वो इस उम्मीद पर खरी नहीं उतर पाई है। यही वजह है कि फिल्म को सुपरहिट बनाने के लिए एटली ने बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) तक की एंट्री करा दी। लेकिन इसके बावजूद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उतना कमाल नहीं कर पाई है। फिल्म में भले ही दर्शकों को सलमान खान (Salman Khan) की एंट्री काफी ज्यादा पसंद आई हो। और इस बार वरूण धवन ने Baby John के माध्यम से कुछ अलग करने की कोशिश की हो। तो वहीं जैकी श्रॉफ का विलेन वाला किरदार भी काफी ज्यादा खूंखार देखने में लगा। लेकिन फिर भी फिल्म पहले दिन उतनी कमाई नहीं कर पाई है। जितनी उम्मीद की जा रही थी। चलिए जानते हैं दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर बेबी जॉन का क्या हाल रहा है।

वरूण धवन की फिल्म बेबी जॉन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 (Varun Dhawan Movie Baby John Collection Day 2)-

वरूण धवन की फिल्म बेबी जॉन साल 2016 में आई एटली की फिल्म थेरी से इंस्पायर्ड है। और कुछ हद तक ये थेरी की रीमेक भी है। वरूण धवन ने कहा भी था कि बेबी जॉन थेरी की रीमेक नहीं है बल्कि उसको नए तरीके से बॉक्स ऑफिस पर बेबी जॉन के रूप में प्रदर्शित किया गया है। इस फिल्म से कीर्ति सुरेश ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया है। तो वहीं फिल्म क्रिसमस के अवसर पर रिलीज हुई है। जिसकी वजह से मेकर्स को उम्मीद थी की फिल्म पहले दिन अच्छा-खासा कलेक्शन करेगी। लेकिन पुष्पा 2 की वजह से फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन उम्मीद से कम कमाई हुई। बेबी जॉन ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 12 करोड़ रूपए (Baby John Day 1 Collection) तक का कलेक्शन किया।

तो वहीं दूसरे दिन यानि गुरूवार को फिल्म के कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई है। जिसके पीछे की वजह वीक डेज भी हो सकता है। दूसरे दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 4.5 करोड़ रूपए (Baby John Collection Day 2) तक का कलेक्शन किया है। आने वाले दिनों में हो सकता है कि फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोत्तरी दर्ज की जाए। वैसे फिल्म का कुल बजट 185 करोड़ रूपए बताया जा रहा है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Mail ID - [email protected]

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!