Baby John Salman Khan Role: सलमान खान वरूण धवन की बेबी जॉन मूवी में निभाएंगे ये रोल

Salman Khan Role In Baby John Movie: वरूण धवन और एटली की फिल्म बेबी जॉन में सलमान खान करेंगे कैमियो, निभाएंगे ये रोल, पढ़े पूरी डिटेल

Shikha Tiwari
Published on: 5 Oct 2024 8:42 AM GMT (Updated on: 5 Oct 2024 8:45 AM GMT)
Salman Khan Role In Baby John Movie
X

Varun Dhawan Movie Baby John Salman Khan Role  

Baby John Salman Khan: वरूण धवन की इस साल की सबसे चर्चित फिल्म बेबी जॉन जिसको जवान के डायरेक्टर एटली डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म का दर्शकों को इसलिए भी बेसब्री से इंतजार है क्योंकि सलमान खान (Salman Khan) फिल्म में कैमियो करते हुए नजर आने वाले हैं। तो वहीं इसके साथ ही आज सलमान खान के बेबी जॉन मूवी (Baby John Movie) में रोल को लेकर अपडेट आया है। चलिए जानते हैं बेबी जॉन मूवी में सलमान खान का क्या रोल है और फिल्म से जुड़ी अन्य जानकारी

बेबी जॉन मूवी में सलमान खान निभाएंगे ये रोल ( Salman Khan Role In Baby John Movie)-

एटली और सलमान खान (Salman Khan) को लेकर काफी समय से ऐसी खबरें आ रही थी। जवान में Shahrukh Khan के साथ काम करने के बाद Atlee अब भाईजान के साथ फिल्म करने जा रहे हैं। लेकिन ये वो फिल्म नहीं है, जिसमें सलमान खान मुख्य भूमिका में होंगे। इस फिल्म में मुख्य किरदार में तो वरूण धवन ही होंगे, लेकिन उनके अलावा इस फिल्म में सलमान खान का कैमियों होगा। बता दे कि इस साल सलमान खान (Salman Khan) की कोई भी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई है।

लेकिन सलमान खान (Salman Khan) के फैंस निराश ना हो उनको उनके फेवरेट सुपरस्टार की एक झलक वरूण धवन की फिल्म बेबी जॉन (Baby John Movie) में देखने को मिलने वाली है। रिपोर्ट्स कि मानें तो सलमान खान बेबी जॉन में कॉप की भूमिका निभा सकते हैं।

बेबी जॉन मूवी टीजर कब रिलीज होगा (Baby John Movie Teaser Release Date)-

वरूण धवन की फिल्म बेबी जॉन (Baby John Glimpse) का टीजर जल्द ही रिलीज किया जाएगा। जोकि 5 मिनट से ज्यादा का होेने वाला है। रिपोर्ट्स कि माने तो दशहरा तक बेबी जॉन का टीजर रिलीज किया जा सकता है।

बेबी जॉन रिलीज डेट (Baby John Release Date)-

वरूण धवन और एटली की एक्शन थ्रिलर फिल्म बेबी जॉन सिनेमाघरों में 2024 के अंत में क्रिसमस के अवसर पर यानि 25 दिसंबर 2024 को रिलीज होगी। जिसकी टक्कर राम चरण की फिल्म Game Changer के साथ होने वाली है। तो वहीं गेम चेंजर 20 दिंसबर 2024 को रिलीज होगी।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story