Khesari Lal Yadav Video: खेसारी लाल यादव ने की छिछोरी हरकत, वीडियो हुआ वायरल

Khesari Lal Yadav Viral Video: खेसारी लाल यादव का एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक जानी मानी हसीना संग छिछोरी हरकत करते नजर आ रहें हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 22 Oct 2024 5:51 AM GMT
Khesari Lal Yadav Video: खेसारी लाल यादव ने की छिछोरी हरकत, वीडियो हुआ वायरल
X

Khesari Lal Yadav Video Viral: भोजपुरी इंडस्ट्री के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव की दीवानगी लोगों के सिर चढ़ कर बोलती है, जी हां! खेसारी लाल यादव का क्रेज फैंस के बीच बेहद जबरदस्त है, उनका कोई भी गाना आता है तो फैंस के बीच बवाल मचा देता है। वहीं इसी बीच खेसारी लाल यादव का एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल (Khesari Lal Yadav Latest Video) हो रहा है, जिसमें वह एक जानी मानी हसीना संग छिछोरी हरकत करते नजर आ रहें हैं। खेसारी लाल यादव का वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

खेसारी लाल यादव का वायरल वीडियो (Khesari Lal Yadav Viral Video)

खेसारी लाल यादव का हाल ही में गाना "चॉकलेटी सड़िया" (Khesari Lal Yadav Ka Gana) रिलीज हुआ है , जो उनके फैंस के बीच जबरदस्त बवाल काट रहा है। ट्रेंडिंग स्टार के इस गाने ने रिलीज होते ही मिलियन व्यूज क्रॉस कर लिए हैं और अभी भी लगातार व्यूज तेजी से बढ़ रहा है। इसी बीच खेसारी लाल यादव का एक वीडियो इंटरनेट पर धमाका कर रहा है। जी हां! उस वीडियो में खेसारी लाल यादव मनोरंजन जगत की एक पॉपुलर हसीना संग चिपक चिपक पर डांस करते दिखाई दे रहें हैं। खेसारी लाल यादव जिस हसीना संग डांस करते दिख रहें हैं वह कोई और नहीं, बल्कि आकांक्षा पुरी हैं।

आकांक्षा पुरी संग खेसारी ने किया रोमांस (Khesari Lal Yadav Romantic Video)

बता दें कि आकांक्षा पुरी और खेसारी लाल यादव बहुत अच्छे दोस्त हैं, इतना ही नहीं दोनों एक साथ कई म्यूजिक वीडियो का भी हिस्सा रह चुके हैं, जो सुपर डुपर हिट रह चुके हैं। वहीं अब खेसारी लाल यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर आकांक्षा पुरी संग एक वीडियो शेयर किया है, जिसे फैंस खूब देख रहें हैं। वीडियो में खेसारी और आकांक्षा पुरी का हॉट रोमांस देखने को मिल रहा है। दोनों भोजपुरी गाने "eka kareli" पर जबरदस्त डांस कर रहें हैं। खेसारी के फैंस को यह वीडियो बेहद पसंद आ रहा है और वे कमेंट कर खेसारी और आकांक्षा पर जमकर प्यार लुटा रहें हैं।




Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story