TRENDING TAGS :
एक्टर को आया अटैक: निधन से इंडस्ट्री में हड़कंप, सैंकड़ों फिल्मों में किया काम
मराठी सिनेमा के लिए आज का दिन शोकमय बन गया। मराठी फिल्मों के दिग्गज अभिनेता रवि पटवर्धन का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
मुंबई: फ़िल्म जगत के लिए ये साल कई झटकों से भरा रहा। साल 2020 में कई दिग्गज अभिनेताओं ने दुनिया को अलविदा कर दिया। इसी कड़ी में अब एक नया नाम जुड़ गया है। रविवार को मनोरंजन जगत के वरिष्ठ अभिनेता रवि पटवर्धन का निधन हो गया। 83 वर्षीय रवि पटवर्धन क दिल का दौरा पड़ा है। उन्होंने मराठी सिनेमा समेत कई सीरियल्स और बॉलीवुड में काम किया है।
अभिनेता रवि पटवर्धन का निधन
दरअसल, मराठी सिनेमा के लिए आज का दिन शोकमय बन गया। मराठी फिल्मों के दिग्गज अभिनेता रवि पटवर्धन का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनकी उम्र 83 साल की थी। शनिवार रात उनकी तबियत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाए गए थे। बताया जा रहा है कि उन्हें सांस लेने में समस्या हो रही थी। अस्पताल में वे डॉक्टरों की देखरेख में थे, हालंकि इलाज के दौरान आज उनका निधन हो गया।
ये भी पढ़ेःपौरशपुर का टीजर जारी: आते ही सोशल मीडिया पर छाया, अभी देखें Video
हिंदी मराठी फिल्मों में किया काम
बता दें कि रवि पटवर्धन ने मराठी फिल्मों, कई सीरीज के साथ ही कई नाटकों में काम किया। कहा जाता है कि अब तक उन्होंने 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। वहीं हाल ही में 'अग बाई सासुबाई ..' सीरीज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मनोरंजन जगत में उनको पहचान मिली थीं, साल 1997 में आई फिल्म 'यशवंत' से, इस फिल्म में उन्हें दशकों ने नोटिस किया और उनके काम की तारीख की।
ये भी पढ़ेःमालदीव में छुट्टियां मना रहीं हिना खान, शेयर की टाॅपलेस तस्वीरें, लोगों का ऐसा रिएक्शन
रवि पटवर्धन ने बाल कलाकार के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। 6 साल की उम्र में उन्होंने नाट्यमोत्सव में बच्चों के नाटक में अभिनय किया। वहीं उनके आखिरी काम की बात करें तो उन्हें मराठी सीरियल में एक दादा के रोल में देखा गया था।
दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!