TRENDING TAGS :
बॉलीवुड को तगड़ा झटका: इस अभिनेत्री की हुई मौत, घर में खून से सनी मिली लाश
बॉलीवुड एक्ट्रेस आर्या बनर्जी की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। उनका शव उनके कोलकाता के फ्लैट में पाया गया है। 'डर्टी पिक्चर' में आर्या एक छोटे से रोल में नजर आई थीं। वह एक गाने में विद्या बालन के साथ दिखी थीं।
मुंबई: बॉलीवुड के लिए साल 2020 बुरा साबित हुआ है। इस साल कई बॉलीवुड कलाकारों ने दुनिया के अलविदा कह दिया। अब इस बीच फिल्म इंडस्ट्री को एक और तगड़ा झटका लगा है। बॉलीवुड एक्ट्रेस आर्या बनर्जी की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। उनका शव उनके कोलकाता के फ्लैट में पाया गया है।
अभी तक आर्या बनर्जी की मौत की वजहों का पता नहीं चल पाया है। इस मामले की छानबीन में पुलिस लगी हुई है। इसके साथ ही मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका शव खून से लथपथ अवस्था में पाया गया है। आर्याका घर दक्षिण कोलकाता के जोधपुर पार्क के पास है।
फिलहाल आत्महत्या मान रही पुलिस
मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस इस केस को फिलहाल आत्महत्या मान रही है, लेकिन आगे की कार्रवाई वह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी।
ये भी पढ़ें...त्रिशाला ने खोल दिया पिता संजय दत्त की लाइफ का सबसे बड़ा राज, सभी थे अंजान
'डर्टी पिक्चर' में आर्या एक छोटे से रोल में नजर आई थीं। वह एक गाने में विद्या बालन के साथ दिखी थीं। उन्होंने 'डर्टी पिक्चर' में 'हनीमून की रात' गाने पर विद्या के साथ डांस किया था। इस फिल्म में आर्या के किरदार का नाम 'शकीला' था। इसके अलावा उन्होंने 'लव सेक्स और धोखा' में भी काम किया था।
बताया जा रहा है कि यह घटना शुक्रवार सुबह 10 बजे की ही है। आर्या की नौकरानी घर पर काम करने पहुंची तो उसने पहले दरवाजा खटखटाया और इसके बाद दरवाजे पर लगी घंटी भी बजाई। लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई।
ये भी पढ़ें...रेमो डिसूजा को हार्ट अटैक: बॉलीवुड में पसरा सन्नाटा, अस्पताल में मौजूद परिवार
पुलिस ने बरामद किया खून से लथपथ शव
इसके बाद नौकरानी ने आर्या को फोन किया, लेकिन उस पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद नौकरानी को शक हुआ और उसने पड़ोसियों से पूछा लेकिन वह भी कुछ नहीं बता पाए। इसके बाद नौकरानी ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी।
इसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और अंदर घुसी। इसके बाद अंदर का नजारा देख पुलिस सन्न रह गई। पुलिस ने देखा कि बिस्तर पर खून से लथपथ आर्या की लाश पड़ी हुई थी। आर्या की नाक से खून निकल रहा था। इसके साथ ही उन्होंने उल्टियां भी की थीं।
ये भी पढ़ें...किसानों के समर्थन में उतरे अभिनेता धर्मेंद्र, कही ऐसी बात, हर कोई हो जाएगा भावुक
फिलहाल पुलिस को कोई सबूत नहीं मिला है, इसलिए वह कुछ भी बोल नहीं रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने बाद पुलिस अंतिम नतीजे पर पहुंचेगी।
दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!



