Honey Singh को बड़ी राहत, 6 साल पुराना केस खत्म, जानिए क्या था पूरा मामला

Honey Singh Makhna Song: हनी सिंह का छह साल पुराना केस खत्म कर दिया गया है। आइए जानते हैं कि ये पूरा मामला क्या था।

Shivani Tiwari
Published on: 18 Sept 2025 1:27 PM IST
Honey Singh News
X

Honey Singh News (Photo- Social Media)

Honey Singh News: सिंगर और रैपर हनी सिंह जो अपने गानों के जरिए सिर्फ देश भर में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी धमाल मचाए रहते हैं, उनसे जुड़ी एक बड़ी और अच्छी खबर सामने आ रही है, जी हां! बता दें कि यो यो हनी सिंह को नेशनल लोक अदालत से बड़ी राहत मिली है, दरअसल लोक अदालत द्वारा पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार कर की गई और इस तरह हनी सिंह का छह साल पुराना केस खत्म कर दिया गया। आइए जानते हैं कि ये पूरा मामला क्या था।

हनी सिंह को मिली बड़ी राहत

हनी सिंह जो अपने गानों के जरिए लाखों करोड़ों दिलों पर राज करते हैं, उनके गाने सोशल मीडिया पर जबरदस्त धूम मचाते हैं, हनी सिंह का जैसे ही कोई गाना रिलीज होता है, घंटों में मिलियन व्यूज पार कर लेता है, हनी सिंह की फैंस विदेशों के कोने-कोने से हैं। जहां हनी सिंह के गाने उनके फैंस को बेहद पसंद आते हैं, वहीं सालों पहले अपने एक गाने की वजह से हनी सिंह मुश्किल में फंस गए थे, जी हां! दरअसल वे अपने गाने मखना की वजह से मुसीबत में फंसे थे, क्योंकि उन पर मखना गाने में महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक और अश्लील शब्दों के इस्तेमाल के चलते FIR दर्ज की गई थी।


बता दें कि हनी सिंह का मखना गाना साल 2018 में रिलीज हुई थी, 6 साल पहले रिलीज़ हुए इस गाने पर अब तक 391 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। गाने के रिलीज होने के बाद, पंजाब राज्य महिला आयोग की उस समय की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी और एएसआई लखविंदर कौर ने हनी सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी, आईपीसी की धारा 294 और 509, आईटी एक्ट की धारा 67 और महिलाओं को अश्लील तरीके से दिखाने से जुड़े अधिनियम की धारा 6 के तहत यह केस दर्ज किया गया था। वहीं अब जाकर यह केस 6 सालों बाद खत्म हो चुका है, इस केस की सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता द्वारा भी अदालत को बताया कि उन्हें एफआईआर रद्द करने पर कोई आपत्ति नहीं है, जिसके बाद अदालत ने फैसला सुनाते हुए इस केस को क्लोज कर दिया।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Mail ID [email protected]

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!