TRENDING TAGS :
फैंस का इंतजार हुआ खत्म... 'मेगा ब्लॉकबस्टर' में दीपिका पादुकोण की एंट्री
दीपिका ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मेगा ब्लॉकबस्टर का पोस्टर शेयर किया है। जिसमें दीपिका बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस पोस्टर में आप देख सकते हैं
दीपिका पादुकोण को बड़े परदे पर देखने के लिए फैंस काफी दिनों से इंतजार कर रहे थे। उनके फैंस का यह इंतजार अब खत्म होने वाला है। हाल ही में दीपिका ने अपने आगामी प्रोजेक्ट का पहला लुक शेयर किया है। जी हां, वो अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट 'मेगा ब्लॉकबस्टर' में मुख्य भूमिका में नज़र आएगी। किसी कंपनी के प्रमोशनल कैंपेन को लेकर हाल ही में रोहित शर्मा और सौरव गांगुली ने भी इंस्टा पर पोस्टर शेयर किया था। अब दीपिका ने भी अपने इंस्टाग्राम पर इसका पोस्ट साझा कर अपने फैंस को खुशखबरी दी।
दीपिका का लुक बेहद खूबसूरत:
दीपिका ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मेगा ब्लॉकबस्टर का पोस्टर शेयर किया है। जिसमें दीपिका बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस पोस्टर में आप देख सकते हैं कि उन्होंने रेड कलर का सूट पहना है और वह फैंस को सरप्राइस दे रही हैं। जी हां, दीपिका ने अपनी पोस्ट के नीचे कैप्शन में सरप्राइस भी लिखा है। दीपिका का यह पोस्टर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को फैंस काफी ज्यादा लाइक कर रहे हैं। और फैंस को यह पोस्ट बेहद पसंद आई हैं।
मेगा ब्लॉकबस्टर में नजर आएंगे ये बड़े सितारे:
मेगा ब्लॉकबस्टर में दीपिका के अलावा और भी कई बड़े सितारे देखने को मिलेंगे। इसमें फेमस रश्मिका मंदना भी शामिल हैं जो साउथ फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस हैं। अपनी कमाल की एक्टिंग और खूबसूरती के लिए रश्मिका बहुत फेमस हैं। रश्मिका मंदना ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम पर मेगा ब्लॉकबस्टर का पोस्टर शेयर भी किया था। वहीं इसमें भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी एक्टिंग डेब्यू के लिए पूरी तरह से तैयार है, रोहित ने भी मेगा ब्लॉकबस्टर का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया था।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!