Dhadak 2 Collection Day 1: सैयारा को बॉक्स ऑफिस पर मात देगी धड़क 2 जाने पहले दिन का कलेक्शन

Dhadak 2 Box Office Collection Day 1: सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की फिल्म धड़क 2 आज रिलीज हो चुकी हैं, चलिए जानते हैं फिल्म ने पहले दिन कितना कलेक्शन किया है

Shikha Tiwari
Published on: 2 Aug 2025 6:50 AM IST (Updated on: 2 Aug 2025 3:41 PM IST)
Dhadak 2 Collection Day 1
X

Dhadak 2 Box Office Collection Day 1 (Image Credit- Social Media)

Dhadak 2 Collection Day 1: जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म धड़क जोकि 2018 में रिलीज हुई थी। अब जाकर इसका सीक्वल बन रहा है, जोकि इससे बिल्कुल अलग है। तो वहीं फिल्म की कास्ट में भी बदलाव किया गया है। Dhadak 2 में तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी मुख्य भूमिका में हैं। ये एक रोमांटिक गाथा है। फिल्म आज यानि 1 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। शाजिया इकबाल निर्देशित इस फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड द्वारा 2 घंटे 26 मिनट की स्वीकृत अवधि के साथ U/A प्रमाणित किया गया है। धर्मा फिल्म प्रोडक्शंस के परामर्श से जी स्टूडियोज द्वारा इस फिल्म को अखिल भारतीय स्तर पर रिलीज किया गया है। फिल्म को लेकर रिव्यू अच्छे आए हैं। चलिए जानते हैं फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।

धड़क 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 (Dhadak 2 Box Office Collection Day 1)-

धड़क 2 का कलेक्शन जानने से पहले फिल्म की कहानी के बारे में जान लेते हैं। नवोदित निर्देशक शाजिया इकबाल द्वारा निर्देशित Dhadak 2 जातिगत भेदभाव की क्रूर वास्तविकताओं से जूझती है, और इसकी बेबाक कहानी को काफी सराहना मिल रही है। और इसकी बेबाक कहानी को काफी सराहना मिल रही है। दर्शक संवेदनशील सामाजिक मुद्दों पर इसके सीधे और प्रभावशाली दृष्टिकोण के लिए फिल्म की प्रशंसा कर रहे हैं।

तो वहीं आज Dhadak 2 के साथ सन ऑफ सरदार 2 रिलीज हुई है। तो वहीं तमिल की फिल्म थलाइवा और थलाइवी का हिंदी रीमेक सर-मैडम रिलीज हुई है। इसके साथ ही पहले से ही रिलीज हुई फिल्म सैयारा भी इस समय बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। जिसकी वजह से फिल्म के कलेक्शन पर असर पड़ सकता है। तो वहीं यदि धड़क 2 के पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अबतक बॉक्स ऑफिस पर 7 करोड़ रूपए ( Dhadak 2 Collection Day 1) तक का कलेक्शन किया है। आने वाले दिनों में इसके कलेक्शन में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है।

1 / 10
Your Score0/ 10
Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Mail ID - [email protected]

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!