Dinesh Lal Yadav Son: निरहुआ के दोनों बेटे जानिए क्या करते हैं खुद बताया निरहुआ ने

Dinesh Lal Yadav Children: भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव अक्का निरहुआ ने खुद बताया उनके बच्चें फिल्मों में आने की कर रहे हैं तैयारी

Shikha Tiwari
Published on: 23 April 2025 7:50 AM IST (Updated on: 23 April 2025 7:51 AM IST)
Dinesh Lal Yadav Nirahua Children
X

Dinesh Lal Yadav Nirahua Son (Image Credit-Social Media)

Dinesh Lal Yadav Nirahua Children: भोजपुरी सुपरस्टार और पॉलीटिशियन दिनेश लाल यादव अक्का निरहुआ जिन्होंने भोजपुरी में कई सारे सुपरहिट फिल्म दिए हैं। निरहुआ अपने प्रोफेशन लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ से ज्यादा सुर्खियों में रहते हैं। Dinesh Lal Yadav का नाम अक्सर भोजपुरी की प्रसिद्ध एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के साथ जुड़ता रहा है। दोनों हमेशा साथ में नजर भी आते हैं। लेकिन दोनों ने कभी भी ऑफिशियली अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया है। बहुत कम लोग ही जानते हैं कि Dinesh Lal Yadav Nirahua की शादी हो चुकी है। जिनसे उनके तीन बच्चें हैं। हालाहि में निरहुआ ने अपने द्वारा दिए हुए एक इंटरव्यू में बताया कि उनके बच्चे भी फिल्म में अपना करियर बनाने की तैयारी कर रहे हैं और वो क्या पढ़ाई कर रहे हैं।

दिनेश लाल यादव निरहुआ के बेटे क्या करते हैं जानिए (Dinesh Lal Yadav Son)-

दिनेश लाल यादव निरहुआ जिनका जन्म 2 फरवरी 1979 गाजीपुर उत्तर प्रदेश में हुआ था। इन्होंने 12वीं तक पढ़ाई की है। निरहुआ ने अपना बचपन कोलकाता में व्यतीत किया है। निहरुआ के पिता ने दो शादियाँ की हैं। निरहुआ के पिता का नाम कुमार यादव है। तो वहीं उनकी माता का नाम चंद्रज्योति यादव हैं। दिनेश लाल यादव की पत्नी का नाम मनशा देवी है। दिनेश लाल यादव और उनकी पत्नी मनशा देवी के दो बेटे और एक बेटी हैं।

दिनेश लाल यादव ने अपने द्वारा दिए हुए एक इंटवर्यू में बताया कि उनके दोनों बेटे फिल्मों में अपना करियर बनाने की तैयारी कर हैं। दिनेश लाल यादव की पत्नी और बच्चे मुंबई में ही रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनके बेटा आदित्य डायरेक्शन का कोर्स कर रहा है। तो वहीं अमित फिल्मसिटी में एक्टिंग का कोर्स कर रहा है। निरहुआ ने ये नहीं बताया की उनकी बेटी अभी क्या कर रही हैं। अभी तो निरहुआ खुद ही पॉलीटिक्स के साथ ही साथ भोजपुरी फिल्मों में काम कर रहे हैं।


Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Mail ID - [email protected]

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!