TRENDING TAGS :
इमरान के नए लुक को फैंस कर रहे पसंद, शर्टलेस होकर फ्लॉन्ट कर रहे एब्स
एक्टर इमरान हाशमी ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट फोटो शेयर की है, जिसमें वह शर्टल्स होकर एब्स फ्लॉन्ट कर रहे हैं...
Emraan Hashmi shirtless photo : बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी ने इंस्टा पर अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर की है, जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। फोटो में एक्टर अपने एब्स को फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। 42 साल के इमरान हाशमी का ये ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस सरप्राइज हो गए हैं।
एब्स और टोन्ड बॉडी में नजर आ रहे इमरान
फोटो में इमरान शर्टलेस अवतार में दिख रहे हैं। एक्टर एब्स और टोन्ड बॉडी में नजर आ रहे हैं। एक्टर ने कैप्शन में लिखा है की - ये बस शुरुआत है। एक्टर का ये नया अवतार उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इमरान के इस लुक से फैंस खासा इंप्रेस हैं, कमेंट बॉक्स में लोग एक्टर की तारीफों के पुल बांध रहे हैं।
फैंस को पसंद आ रहा इमरान का ये लुक
फैंस कमेंट्स कर बोल रहे हैं कि इमरान हाशमी टाइगर 3 की तैयारी कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि एक्टर सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म टाइगर 3 में अहम रोल निभाएंगे।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!