Fashion Designer Rohit Bal Died: कौन थे फैशन डिजाइनर रोहित बल, जिनका हुआ निधन, जानिए इनके बारे में सब कुछ

Rohit Bal Died At 63: फैशन डिजाइनर रोहित बल पिछले काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे, और अब दिवाली के जश्न के बीच उनके निधन की खबर ने फैंस को दुखी कर दिया है।

Shivani Tiwari
Published on: 1 Nov 2024 10:23 PM IST (Updated on: 1 Nov 2024 11:36 PM IST)
Fashion Designer Rohit Bal Died
X

Fashion Designer Rohit Bal Died

Fashion Designer Rohit Bal Died:मनोरंजन जगत की फैशन इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है, दरअसल जाने माने फैशन डिजाइनर रोहित बल (Rohit Bal Death) का निधन हो गया है, जिससे इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। फैशन डिजाइनर रोहित बल पिछले काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे, और अब दिवाली के जश्न के बीच उनके निधन की खबर ने फैंस को दुखी कर दिया है। रोहित बल के निधन से फैशन इंडस्ट्री को बड़ा लॉस हुआ है।

रोहित बल का हुआ निधन (Rohit Bal Died At 63)

मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल अब इस दुनिया में नहीं रहें, उन्होंने 63 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली। बता दें कि रोहित बल पिछले साल से ही दिल से संबंधित बीमारी से जूझ रहे थे, उनका इलाज चल रहा था और वे ICU में भर्ती थे। दिवाली के जश्न के बीच उनके निधन की खबर ने फैंस और फैशन इंडस्ट्री में मातम छा गया है।

फैशन डिजाइनर रोहित बल (Fashion Designer Rohit Bal) का निधन 1 नवंबर यानी कि आज हुआ है, जिसकी पुष्टि फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया (FDCI) द्वारा की गई है। रोहित बल का नाम देश के टॉप फैशन डिजाइनर में गिना जाता था, उनके निधन की खबर सुन पूरा देश हैरान है। रोहित बल अपने करिअर में अमिताभ बच्चन से लेकर कंगना रनौत जैसे बड़े और जाने माने एक्टर्स संग काम कर चुके थे। रोहित बल अपने काम के लिए कई अवार्ड भी जीत चुके थे।

रोहित बल नेट वर्थ (Rohit Bal Net worth)

रोहित बल फैशन इंडस्ट्री का बहुत जाना माना चेहरा थे, फैशन इंडस्ट्री के साथ ही रोहित बल ने बिजनेस भी कर रहे थे, उनका दिल्ली में एक रेस्टोरेंट भी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित बल के पास करोड़ों की संपत्ति है, जी हां! उनकी नेटवर्थ 42 करोड़ रुपए है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Mail ID [email protected]

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!