TRENDING TAGS :
Dharmendra: धर्मेंद्र मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, अभी डॉक्टरों की निगरानी में
Dharmendra: फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत खराब होने के बाद जांच के लिए मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल लाया गया है।
धर्मेंद्र देओल (फोटो-सोशल मीडिया)
Dharmendra: हिंदी फिल्मों के ही-मैन कहे जाने वाले फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत खराब होने के बाद जांच के लिए मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल लाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, करीब 4 दिन पहले धर्मेंद्र को दक्षिण मुंबई के एक अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया था।
उनके बारे में ताजा अपडेट है कि वह आईसीयू से बाहर आ गए हैं। साथ ही सुनने में यह भी आया है कि उनके बेटे अभिनेता सनी देओल आज उनको देखने गए और उनके साथ वक्त बिताया। इस बीच सूत्रों का कहना है कि धर्मेंद्र की स्थिति पहले से बेहतर है। लेकिन अभी उन्हें कुछ दिन डॉक्टरों की निगरानी में रहना होगा।
अगर धर्मेंद्र के कैरियर की बात करें तो वह 2007 में फिल्म अपने ने दिखाई दिए थे। जिसमें उनके साथ सनी देओल और बॉबी देओल भी थे। यह फिल्म उनके पोते करण देओल ने बनाई थी। धर्मेंद्र रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म में भी है।
इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और रणबीर सिंह है। इस फिल्म के फरवरी 2023 में रिलीज होने की संभावना है। इस फिल्म में करीब 48 साल बाद वह जया बच्चन के साथ दिखाई देंगे। दोनों दिग्गज 1975 में बनी फिल्म शोले में अंतिम बार दिखाई दिए थे।
पिछले साल नवंबर में धर्मेंद्र ने रोकी और रानी की प्रेम कहानी की। एक फोटो सोशल मीडिया पर डाली थी जिसमें उनके साथ शबाना आज़मी आलिया भट्ट और डायरेक्टर करण जौहर थे। धर्मेंद्र ने एक साक्षात्कार में युवा स्टार आलिया और रणवीर की तारीफ की।
उन्होंने कहा था कि रणवीर देखने में बहुत स्वाभाविक दिखाई देते हैं। बड़ा ही प्यारा लगता है। वह आकर मेरे पास बैठ जाता है। उसी की तरह आलिया भी बहुत बुद्धिमान है।
आपको बता दें बुजुर्ग अभिनेता धर्मेंद्र इस समय 86 वर्ष के हैं। उनके पारिवारिक सूत्रों ने कहा है कि धर्मेंद्र जी अब ठीक है। उनके बारे में चिंता करने जैसी कोई बात नहीं है। वह जल्द ही अस्पताल से घर वापस आ जाएंगे।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!



