Hindi Diwas 2025 पर जानिए पहली भारतीय फिल्म कौन-सी थी और किसने बनाई थी

First Bollywood Movie: 14 सिंतबर 2025 को हिंदी दिवस मनाया जा रहा है, इस खास अवसर पर जानते हैं पहली भारतीय हिंदी फिल्म कौन-सी थी।

Shikha Tiwari
Published on: 14 Sept 2025 6:30 AM IST
First Hindi Movie
X

Hindi Diwas First Bollywood Movie (Image Credit- Social Media)

Hindi Diwas 2025: आज हिंदी दिवस पूरे भारतवर्ष में मनाया जा रहा है। हिंदी भाषा का महत्व अपने आप में ही बहुत है। भारत में अत्याधिक जनसंख्या में लोग हिंदी बोलने वाले आपको मिल जाएंगे। यही वजह है कि दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म इंड्रस्टी बॉलीवुड की फिल्में हिंदी भाषा में बनती हैं। जिसको दर्शक काफी ज्यादा पसंद करते हैं। चलिए जानते हैं पहली हिंदी फिल्म कौन-सी थी और इसका निर्माण किसने किया था।

पहली हिंदी फिल्म कौन-सी थी? (First Hindi Movie)-

बता दे कि पहली बॉलीवुड फिल्म राजा हरिश्चंद्र थी। जिसे दादासाहेब फाल्के ने 1913 में निर्देशित किया था। यह एक मूक फिल्म थी और भारत की पहली पूर्ण लंबाई वाली फीचर फिल्म भी मानी जाती है। मूक का मतलब होता है कि ये बिना आवाज वाली फिल्म थी। इस फिल्म की कास्ट ने किसी प्रकार का डायलॉग नहीं बोला था। यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित हुई थी। जिसने भारतीय फिल्म उद्योग की नींव रखी थी।

तो वहीं पहली बार बॉलीवुड में 1931 में बोलने वाली फिल्म रिलीज हुई। जिसने मूक फिल्मों का अंत किया। फिल्म का नाम आलम आरा था। जिसका निर्देशन अर्देशिर ईरानी ने किया था। यह फिल्म 14 मार्च 1931 को मुंबई के मैजेस्टिक सिनेमा में प्रदर्शित की गई थी। इस फिल्म ने भारतीय सिनेमा में क्रांति ला दी थी। इसमें संगीत गायक वजीर मोहम्मद खान ने दिया था। जिसका गाना था “दे दे खुदा के नाम पर प्यारे”

आलमआरा में मास्टर विठ्टल, जुबैदा और पृथ्वीराज कपूर मुख्य भूमिका में थे। तो वहीं संगीतकार फिरोजशाह मिस्त्री, बहराम ईरानी थे। इसके बाद धीरे-धीरे भारतीय हिंदी फिल्में बनने लगी। आज भारतीय हिंदी फिल्मों का बोलबाला पूरे विश्व में हैं। इसके सुपरस्टर दुनियाभर में पॉपुलर हैं।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Mail ID - [email protected]

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!