IIFA Awards History: आईफा अवॉर्ड की शुरूआत कब और कहाँ पर हुई थी चलिए जानते हैं

IIFA Awards History In Hindi: आईफा अवॉर्ड का आयोजन दूसरी बार भारत में किया जा रहा है, चलिए जानते हैं कब हुआ आईफा अवॉर्ड की शुरूआत

Shikha Tiwari
Published on: 12 March 2025 8:00 AM IST (Updated on: 12 March 2025 8:00 AM IST)
IIFA Awards History In Hindi
X

IIFA Awards History (Image Credit- Social Media)

IIFA Awards History: 2025 आईफा अवॉर्ड की शुरूआत हो चुकी है। इस बार आईफा का आयोजन जयपुर में किया गया है। तो वहीं आईफा में इस बार सबसे ज्यादा सुर्खियों में Kareena Kapoor और Shahid Kapoor का वीडियो रहा है। जिसमें ब्रेकअप के काफी सालों बाद दोनों पहली बार एक-दूसरे से बात करते हुए नजर आएं। दोनों के फैंस के लिए ये पल काफी ज्यादा रोमांचित करने वाला था। तो वहीं इसके बाद से जब वी मेट के सीक्वल के चर्चे होने लगे। तो वहीं दूसरी तरफ इस बार IIFA Awards 2025 में सबसे ज्यादा लापता लेडीज को अवॉर्ड मिला है। चलिए जानते हैं IIFA Awards की शुरूआत कैसे हुई क्या है इसका इतिहास

आईफा अवॉर्ड की शुरूआत कैसे हुई है (IIFA Awards History In Hindi)-


IIFA अवॉर्ड्स 2024 की आज से शुरूआत हो रही है। 3 दिनों तक चलने वाले इस अवॉर्ड शो में बॉलीवुड के सितारे समां बांधने वाले हैं। 25 साल में ये अवॉर्ड 17 से ज्यादा देशों में आयोजित हो चुका है। लेकिन केवल 1 बार ही भारत में इसका आयोजन किया गया है।

IIFA Awards की शुरूआत 2000 में लंदन में हुआ था। आईफा अवॉर्ड को शुरू हुए आज 25 साल का हो गया है। अब इसके समारोह को अबू धाबी में आयोजित किया जा रहा है। 27 सितंबर से शुरू होने वाला ये अवॉर्ड समारोह 3 दिनों तक चलेगा। 27 सितंबर से शुरू होने वाला ये अवॉर्ड समारोह 3 दिनों तक चलेगा। इस साल भी लगातार तीसरी बार अबू धाबी इस समारोह को होस्ट कर रहा है। भारत में अबतक 1 बार IIFA Awards का आयोजन किया गया है। तो वहीं अब दूसरी बार जयपुर में IIFA का आयोजन किया गया है। जहाँ बॉलीवुड के कई सारे सितारे शामिल हुए हैं।

साल 2000 में यूरोप के देश इंग्लैंड की राजधानी लंदन में इस अवॉर्ड को पहली बार आयोजित किया गया था। इस अवॉर्ड में बॉलीवुड और हॉलीवुड सितारों ने एक साथ हिस्सा लिया था। इस अवॉर्ड में चीन के स्टार जैकी चेन को भी हॉनरेरी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। 2001 में ये अवॉर्ड साउथ अफ्रीका की सनसिटी में आयोजित किया गया है। इस शो को Priyanka Chopra ने होस्ट किया था। IIFA Awards 2002 का आयोजन मलेशिया के शहर गेंटिंग हाईलैंड में आयोजित हुआ था। इस समारोह को लारा दत्ता ने होस्ट किया था। 2003 में IIFA Awards का आयोजन साउथ अफ्रीका के जोहनसवर्ग शहर में आयोजित किया गया और अनिल कपूर के साथ दिया मिर्जा ने होस्ट किया था। इसके अगले साल 2004 में ये अवॉर्ड सिंगापुर में हुआ था जिसे राहुल खन्ना और सेलेना जेटली ने होस्ट किया था। इसी साल जया बच्चन को 'कल हो न हो' फिल्म के लिए सम्मानित किया गया था। साल 2005 में ये अवॉर्ड नीदरलैंड में आयोजित हुआ और करण जौहर के साथ फरदीन खान ने होस्ट किया। इसके बाद 2006 में दुबई, 2007 में यूके, 2008 में थाईलैंड, 2009 में मकाऊ, 2010 में श्रीलंका, 2011 में कनाडा, 2012 में सिंगापुर, 2013 में चीन, 2014 में अमेरिका, 2015 में मलेशिया, 2016 में स्पेन, 2017 में अमेरिका और 2018 में थाईलैंड में ये अवॉर्ड आयोजित किया गया।

2019 में पहली बार IIFA Award का आयोजन पहली बार भारत में मुंबई में किया गया था। इस अवॉर्ड शो को आयुष्मान खुराना और उनके भाई अपारशक्ति खुराना ने होस्ट किया था। इस साल सलमान खान, रणवीर सिंह, विक्की कौशल, सारा अली खान, कैटरीना कैफ और माधुरी दीक्षित ने अपने प्रदर्शन से समां बांधा था। 2019 के बाद कोरोना महामारी के चलते ये अवॉर्ड शो होल्ड हो गया था। कोरोना के बाद 2022 में IIFA Awards का आयोजन किया गया। तो वहीं IIFA 2024 का आयोजन अबू धाबी में ही आयोजित किया जा रहा है। इस साल भी बॉलीवुड के सितारे यहां समां बांधा था।

आईफा अवॉर्ड 2025 के बारे में (IIFA Awards 2025)-


IIFA 2025 का आयोजन दूसरी भारत-भारत के जयपुर में किया गया है। नेक्सा आईफा अवॉर्ड्स मे करण जौहर और कार्तिक आर्यन की मजेदार होस्टिंग के साथ, शाहरूख खान, शाहिद कपूर, माधुरी दीक्षित, करीना कपूर और कृति सेनन ने जबरदस्त परफॉर्मेंस दी है। तो वहीं Kareena Kapoor ने IIFA 2025 में अपने दादा राज कपूर को ट्रिब्यूट दिया है। जबकि माधुरी दीक्षित और शाहरूख खान की एनर्जेटिक परफॉर्मेंस ने समां बांध दिया।

जयपुर में इस भव्य आयोजन को लेकर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि IIFA के 25वें एडिशन से राजस्थान के पर्यटन और सांस्कृतिक धरोहर को नई पहचान मिली है। आईफा के को-फाउंडर आंद्रे टिमिंस ने इसे भारतीय सिनेमा के 25 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है।

आईफा अवॉर्ड 2025 विजेताओं के नाम (IIFA Awards 2025 Winners)-

आईफा अवॉर्ड में लापता लेडीज ने कई पुरस्कार जीते हैं। जिनमें बेस्ट परफॉरमेंस इन ए लीडिंग रोल (फीमेल), बेस्ट परफॉरमेंस इन ए सपोर्टिंग रोल, बेस्ट डायरेक्शन शामिल हैं। कार्तिक आर्यन ने भूल-भूलैया 3 के लिए बेस्ट परफॉरमेंस इन ए लीडिंग रोल की ट्रॉफी जीती। राघव जुयाल को किल के लिए बेस्ट परफॉरमेंस इन ए नेगेटिव रोल का पुरस्कार मिला।

  • आईफा अवॉर्ड 2025 बेस्ट फिल्म - लापता लेडीज़
  • आईफा अवॉर्ड 2025 बेस्ट एक्टर - कार्तिक आर्यन ( भूल भुलैया 3 )
  • आईफा अवॉर्ड 2025 बेस्ट एक्ट्रेस - नितांशी गोयल (लापता लेडीज़)
  • आईफा अवॉर्ड बेस्ट डायरेक्टर - किरण राव ( लापता लेडीज)
  • आईफा अवॉर्ड बेस्ट निगेटिव रोल मेल - राघव जुयाल ( किल)
  • आईफा अवॉर्ड बेस्ट सपोर्टिग रोल फीमेल - जानकी बोदीवाला ( शैतान)
  • आईफा अवॉर्ड बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर मेल - रवि किशन ( लापता लेडीज)
  • आईफा अवॉर्ड 2025 बेस्ट कहानी (मूल) लोकप्रिय श्रेणी में - बिप्लब गोस्वामी ( लापता लेडीज़)
  • आईफा अवॉर्ड 2025 बेस्ट कहानी (रूपांतरित) - श्रीराम राघवन, अरिजीत विश्वास, पूजा लाधा सुरती, और अनुकृति पांडे ( मेरी क्रिसमस)
  • आईफा अवॉर्ड 2025 बेस्ट निर्देशन पदार्पण - कुणाल खेमू ( मडगांव एक्सप्रेस)
  • आईफा अवॉर्ड 2025 बेस्ट डेब्यू (पुरुष) - लक्ष्य लालवानी ( किल)
  • आईफा अवॉर्ड 2025 बेस्ट डेब्यू (महिला) - प्रतिभा रांता (लापता लेडीज़)
  • आईफा अवॉर्ड 2025 बेस्ट संगीत निर्देशक - राम संपत (लापता लेडीज)
  • आईफा अवॉर्ड 2025 बेस्ट गीत - प्रशांत पांडे ( लापता लेडीज से सजनी)
  • आईफा अवॉर्ड 2025 बेस्ट गायक (पुरुष) - जुबिन नौटियाल ( धारा 370 से दुआ)
  • आईफा अवॉर्ड 2025 बेस्ट गायिका (महिला) - श्रेया घोषाल ( भूल भुलैया 3 से अमी जे तोमर 3.0 )
  • आईफा अवॉर्ड 2025 बेस्ट ध्वनि डिज़ाइन - सुबाष साहू, बोलोय कुमार डोलोई, राहुल करपे ( किल)
  • आईफा अवॉर्ड 2025 बेस्ट पटकथा - स्नेहा देसाई (लापता लेडीज)
  • आईफा अवॉर्ड 2025 बेस्ट संवाद - अर्जुन धवन, आदित्य धर, आदित्य सुहास जंभाले, मोनाल ठाकर ( अनुच्छेद 370)
  • आईफा अवॉर्ड 2025 बेस्ट संपादन - जबीन मर्चेंट ( लापता लेडीज़)
  • आईफा अवॉर्ड 2025 बेस्ट छायांकन - राफ़े महमूद ( किल)
  • आईफा अवॉर्ड 2025 बेस्ट कोरियोग्राफी - बोस्को-सीजर ( तौबा तौबा, बैड न्यूज़)
  • आईफा अवॉर्ड 2025 बेस्ट विशेष प्रभाव - रेड चिलीज़ वीएफएक्स ( भूल भुलैया 3)
  • आईफा अवॉर्ड 2025 भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट उपलब्धि - राकेश रोशन
Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Mail ID - [email protected]

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!