Independence Day : ये 15 फिल्म नहीं देखीं तो कुछ नहीं देखा

Rishi
Published on: 14 Aug 2018 8:48 PM IST
Independence Day : ये 15 फिल्म नहीं देखीं तो कुछ नहीं देखा
X

मुंबई : देश में हर साल सैकड़ों फिल्में बनती रही हैं। और आगे भी बनती रहेंगी। लेकिन इनमें से कुछ खास हैं। जो दिलों में ऐसा स्थान बना चुकी हैं कि आज भी नई सी लगती हैं। आजादी के इस पर्व पर हम आपको कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें देखने के बाद दिल में देशभक्ति हिलोरे मारने लगती है।

ये भी देखें : लखनऊ के इसी चंदर नगर गेट पर कई क्रांतिकारियों को दी गई थी फांसी

ये भी देखें :आजादी की पहली सुबह और लखनऊ, जानिए 11 रोचक बातें

ये भी देखें :Independence Day : हजारों गोले भी इस मंदिर का कुछ नहीं बिगाड़ सके

ये भी देखें : Independence Day : मोदी इस बार भाषण में इन 15 मुद्दों को कर सकते हैं शामिल

1 शहीद: 1965

क्रांतिवीर भगत सिंह के जीवन पर 1965 में बनी शहीद की कहानी क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त ने लिखी थी। राम प्रसाद 'बिस्मिल' के गीत थे। मनोज कुमार ने इस फिल्म में शहीद भगत सिंह के किरदार में जान फूंक दी थी।

2 बॉर्डर: 1997

इंडिया-पाकिस्तान के बीच हुए लोंगेवाला युद्ध पर बनी इस फिल्म ने सफलता के कई रिकार्ड तोड़े थे। फिल्म की कहानी 1971 की जंग दिखाती है कि कैसे सिर्फ 120 भारतीय सैनिकों ने पाक आर्मी को रात भर रोके रखा था।

3 चटगांव: 2012

चटगांव 1930 के कालखंड को दिखाती है कि कैसे एक स्कूल मास्टर के नेतृत्व में स्कूल के छात्र और युवा और युवतियों ने गोरी हुकूमत से मोर्चा लिया।

4 गांधी: 1982

इसमें बेन किंग्सले गांधी की भूमिका में है। फिल्म मोहन दास करम चंद गांधी से महात्मा तक का सफर दिखाती है।

5 हकीकत: 1964

भारत-चीन युद्ध पर बनी फिल्म शानदार है। ये हिंदी में देश की पहली वॉर फिल्म भी है।

6 लक्ष्य: 2004

1999 के कारगिल युद्ध के संघर्ष की काल्पनिक कहानी है।

7 लेजेंड ऑफ भगत सिंह: 2002

शहीद भगत सिंह की जिंदगी पर आधारित एक और फिल्म जिसमें नजर आता है कि कैसे भगत भगत सिंह बने। इसके साथ ही उस दौरान हुई राजनैतिक घटनाओं को भी फिल्म में स्थान मिला है।

8 उपकार: 1967

फिल्म का उद्देश्य ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा बुलंद करना है।

9 रंग दे बसंती: 2006

युवा सोच और उनके नजरिए को फिल्म में बखूबी दिखाया गया है।

10 रोजा: 1992

आतंकवाद पर बनी बेहतरीन फिल्म।

11 क्रांति: 1981

जब भी देशभक्ति की फिल्मों की कोई लिस्ट बनेगी तो ये फिल्म उसमें जरुर होगी। दिलीप कुमार, शशि कपूर, हेमा मालिनी, शत्रुघ्न सिन्हा, परवीन बॉबी, सारिका, प्रेम चोपड़ा और मदन पुरी ने फिल्म को शानदार अभिनय से बेहतरीन बना दिया।

12 राग देश: 2017

एक पीरियड ड्रामा जो नेता जी सुभाष चंद्र बोस की इंडियन नेशनल आर्मी पर आधारित है। फिल्म में बर्मा में अंग्रेजों के साथ उनकी लड़ाई दिखाई गई है।

13 कर्मा: 1986

फिल्म आतंकवाद की सफाई पर आधारित है। एक जेलर कैदियों की मदद से आतंक के सरगना का खात्मा करता है।

14 पूरब पश्चिम: 1970

फिल्म भारतीय संस्कृति और दुनिया में भारत की उपलब्धियों के बारे में बताती है।

15 लगान : 2001

लगान और उसे हटाने के लिए क्रिकेट मैच इस फिल्म में बेहतर तरीके से फिल्माया गया। ये ऑस्कर में भी भेजी गई थी।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!