TRENDING TAGS :
Kantara 2 Story: कांतारा चैप्टर 1 के रिलीज से पहले ही इसकी कहानी के बारे में पता चल गया
Kantara Chapter 1 Rishab Shetty Role: कांतारा चैप्टर 1 में ऋषभ शेट्टी का क्या रोल होगा, तो वहीं कहानी पर आया अपडेट
Kantara Chapter 1 Story (Image Credit- Social Media)
Kantara 2 Story: ऋषभ शेट्टी की फिल्म कंतारा के सुपरहिट होने के बाद अब जाकर इसका सीक्वल रिलीज होने जा रहा है। बता दे कि Kantara Chapter 1 की रिलीज डेट जैसे-जैसे करीब आती जा रही है। इस फिल्म का निर्देशन और लेखन ऋषभ शेट्टी ने किया है। अब जाकर 1 अक्टूबर को फिल्म के यूएस प्रीमियर शो के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। तो वहीं अब जाकर फिल्म की कहानी पर अपडेट आया है।
कंतारा चैप्टर 1 की कहानी क्या होगी (Kantara Chapter 1 Story In Hindi)-
कंतारा का पहला अध्याय एक महाकाव्य-लंबाई वाली फिल्म होने जा रही है। अमेरिकी टिकटिंग साइटों के अनुसार कंतारा चैप्टर 1 की रनटाइम 175 मिनट यानि 2 घंटे 55 मिनट लंबा है। इतनी लंबी अवधि बताती है कि ऋषभ शेट्टी एक गहरी और विस्तृत कहानी, समृद्ध इतिहास और शक्तिशाली नाटक से भरपूर, पहले से कहीं ज्यादा भव्य पैमाने पर बनाने की योजना बना रहे हैं।
यह फिल्म 300 ई. में, कंदब वंश के शासनकाल के दौरान, एक प्रीक्वल है। कहानी दर्शकों को बनवासी के रहस्यमयी जंगलों की गहराई में ले जाएगी। जहाँ वे दैव परंपरा के जन्म को देख पाएंगे। सारांश से पता चलता है कि ऋषभ शेट्टी एक बिल्कुल नए और उग्र अवतार में एक नागा साधु के रूप में दिखाई देंगे। एक योद्धा रहस्यवादी जो नश्वर और ईश्वर के बीच सेतु बनने के लिए नियत है। कई लोगों का मानना है कि Kantara Chapter 1 पंजुरली देव की कहानी उत्पत्ति के बारे में बताएगी। तो वहीं फिल्म के टीजर से कहीं ना कहीं ये क्लियर हो गया है।
कांतारा चैप्टर 1 जिसमें ऋषभ शेट्टी मुख्य भूमिका में है। तो वहीं ये फिल्म सिनेमाघरों में 2 अक्टूबर 2025 को रिलीज होगा। अमेजन प्राइम वीडियो द्वारा Kantara Chapter 1 के राइट्स को 125 करोड़ रूपए में खरीद लिया है। तो वहीं 1 अक्टूबर को पूरे भारत में बड़े पैमाने पर इसका पेड प्रीमियर शो होगा।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!