TRENDING TAGS :
बिग बॉस 12: जानिए करणवीर बोहरा के बारे में सब कुछ, मतलब सब कुछ
मुंबई : मशहूर टीवी ऐक्टर करणवीर बोहरा 'बिग बॉस 12' में नजर आने वाले हैं। करण का वास्तविक नाम मनोज बोहरा है। जिसे उन्होंने टीवी में आने के बाद बदल लिया। करण का जन्म 28 अगस्त 1982 को राजस्थान के जोधपुर में हुआ। पिता महेंद्र बोहरा और दादा राम कुमार बोहरा दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक रखते हैं।
ये भी देखें : लीक हुई Bigg Boss 12 की कंटेस्टेंट लिस्ट, ये 6 सेलेब्स करेंगे एंट्री!
करणवीर बहुत अच्छे कथक डांसर हैं। करणवीर ने साल 2006 में वीजे टीजे सिद्धू से शादी की। दो जुड़वा बेटियां हैं जिनके नाम वियना और राया हैं।
करणवीर 'कसौटी जिंदगी की', 'दिल से दुआ सौभाग्यवती भव:', 'नागिन 2', 'कबूल है' में नजर आ चुके हैं। इसके साथ ही 'झलक दिखला जा 6' और 'खतरों के खिलाड़ी डर का ब्लॉकबस्टर' का भी हिस्सा रहे हैं।
ये भी देखें : बिग बॉस सीजन 12 में नजर आएंगे श्रीसंत, परिवार संग पहुंचे मुंबई एयरपोर्ट
फिल्में
1990 तेजा (तेजा)
2000 किस्मत कनेक्शन (देव)
2012 फैमस (अजहर)
2013 लव यू सोणिये (करणवीर सिंह गिल)
2014 मुम्बई 125 किमी (प्रेम)
�
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!