Kesari Chapter 2 Collection Day 2: केसरी चैप्टर 2 के कलेक्शन के किया मेकर्स को निराश

Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 2: अक्षय कुमार और आर माधवन की फिल्म केसरी चैप्टर 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, चलिए जानते हैं अबतक कितना कलेक्शन किया है फिल्म ने

Shikha Tiwari
Published on: 19 April 2025 5:00 PM IST (Updated on: 19 April 2025 5:00 PM IST)
Kesari Chapter 2 Collection Day 2
X

Kesari Chapter 2 Collection Day 2 (Image Credit- Social Media)

Kesari Chapter 2 Collection Day 2: अक्षय कुमार. आर.माधवन और अनन्या पांडे की ऐतिहासिक कोर्ट रूम ड्रामा, केसरी चैप्टर 2 को शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में अक्षय कुमार ने दिग्गज वकील सी.शंकरन नायर की भूमिका निभाई है और जालियांवाला बाग हत्याकांड के पीछे की अनकही कहानी को दर्शाया गया है। 13 अप्रैल 1919 को अमृतसर में बैसाखी के त्यौहार के दौरान हुई इस घटना को भारत के औपनिवेशिक इतिहास के सबसे काले अध्यायों में से एक माना जाता है। हजारों लोगों ने रौलेट एक्ट के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया था। और नेता डॉ. सत्यपाल और डॉ.सैफुद्दीन किचलू की रिहाई की मांग करने के लिए जालियांवाला बाग में एकत्र हुए थे। ब्रिटेश अधिकारी जनरल रेजिनाल्ड डायर ने बिना किसी चेतावनी के अपने सैनिकों को निहत्थे भीड़ पर गोलियाँ चलाने का आदेश दिया था। इस इतिसाह को एक बार फिर से दोहराया गया है Kesari Chapter 2 जिसमें उस गुमनाम हीरो की कहानी बताई गई है। जिसके बारे में बहुत कम ही लोग ही जानते थे। चलिए जानते हैं केसरी चैप्टर 2 ने कितना कलेक्शन किया है।

केसरी चैप्टर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 (Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 2)-

करण सिंह त्यागी द्वारा निर्देशित केसरी चैप्टर 2 ने शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरूआत की। इसने अपनी रिलीज के पहले दिन 7.84 करोड़ रूपए की कमाई की है। फिल्म ने शीर्ष तीन राष्ट्रीय श्रृंखलाओं में 4.50 करोड़ की कमाई की है। जो पूरे भारत में कुल कारोबार का 60 प्रतिशत है। फिल्म ने गुड़गांव, चंडीगढ़ और दिल्ली जैसे इलाकों में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन अधिकांश क्षेत्रों में अभी भी सुधार की आवश्यकता है।

गुड फ्राइडे की छुट्टी ने कल फिल्म को कुछ हद तक फायदा पहुँचाया तो वहीं आज यानि शनिवार को वीकेंट ऑफ होने की वजह से फिल्म के कलेक्शन में पहले दिन की तुलना में उछाल दर्ज की गई है। शनिवार को फिल्म ने अबतक 6 करोड़ रूपए (Kesari Chapter 2 Collection Day 2) तक का कलेक्शन किया है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Senior Content Writer

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story