TRENDING TAGS :
Kingdom Day 1 Collection: किंगडम बॉक्स ऑफिस पर हिट या फ्लॉप, जानिए
Kingdom Day 1 Collection: विजय देवरकोंडा की फिल्म किंगडम पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई कर सकती है, आइए बताते हैं।
Kingdom Day 1 Collection (Photo- Social Media)
Kingdom Day 1 Collection: विजय देवरकोंडा की फिल्म किंगडम आज से सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई है, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ मार रही है। विजय देवरकोंडा की इस फिल्म को लेकर उनके फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ था, कहा जा रहा था कि विजय के करिअर के लिए ये फिल्म बहुत बड़ी साबित होगी, जहां अब तक बैक टू बैक उनकी फिल्में फ्लॉप हो रही थी, वहीं ये फिल्म दर्शकों के बीच धमाल मचा सकती है। फिल्म को मिल रही लगातार पॉजिटिव प्रतिक्रिया के बीच यह भी पता चल चुका है कि ये फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई कर सकती है, आइए बताते हैं।
किंगडम डे 1 कलेक्शन (Kingdom Day 1 Collection)
विजय देवरकोंडा की फिल्म किंगडम बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत करती नजर आ रही है, आंकड़ों की मानें तो किंगडम ओपनिंग डे पर जबरदस्त कमाई करने वाली है। सोशल मीडिया पर किंगडम मूवी देख चुके दर्शक फिल्म की खूब तारीफ कर रहें हैं, थिएटर के अंदर के बहुत से वीडियो वायरल हो रहें हैं, जिसमें दर्शक जमकर सीटियां और तालियां बजाते नजर आ रहें हैं।
विजय देवरकोंडा की अदाकारी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है, एक्शन, ड्रामा, म्यूजिक सभी चीजों की दर्शक सराहना करते दिखाई दे रहें हैं। किंगडम फिल्म को दिल जीतने वाले रिव्यू मिल रहे है, वहीं बता दें कि विजय की किंगडम फिल्म जो कि एक्शन और थ्रिल से भरपूर है बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। विजय देवरकोंडा के साथ इस फिल्म में सत्यादेव भी लीड रोल में हैं। वहीं अब यदि आपको किंगडम के ओपनिंग डे के कलेक्शन के बारे में बताएं तो ये फिल्म पहले दिन करीब 17-20 करोड़ तक का कारोबार कर सकती है, हालांकि ये आंकड़े बदल भी सकते हैं।
विजय देवरकोंडा की किंगडम की कहानी जासूसी पर आधारित है, जिसमे विजय सूर्या कांस्टेबल का किरदार निभा रहें है। फिल्म की कहानी गौतम तिन्नानुरी ने लिखी है, और उन्होंने ही फिल्म को निर्देशित भी किया है, वहीं नागा बामसी द्वारा फिल्म को प्रोड्यूस किया गया है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!