Gold award: टीवी के इन दिग्गज सितारों ने की ट्राफी अपने नाम

इस बार 12वां गोल्ड अवॉर्ड मुंबई में आयोजित किया गया। अवॉर्ड इवेंट में टीवी के बड़े-बड़े एक्टर-एक्ट्रेस को देखा गया।

Roshni Khan
Published on: 4 Aug 2023 10:07 PM IST
Gold award: टीवी के इन दिग्गज सितारों ने की ट्राफी अपने नाम
X

मुंबई: इस बार 12वां गोल्ड अवॉर्ड मुंबई में आयोजित किया गया। ये इवेंट फ्राइडे को हुआ था। अवॉर्ड इवेंट में टीवी के बड़े-बड़े एक्टर-एक्ट्रेस को देखा गया। जिनमें हिना खान, अविका गोर, सुरभि चांदना, करण सिंह ग्रोवर और अर्जुन बिजलानी शामिल हैं। बहुत से एक्टर-एक्ट्रेस को अलग-अलग ख़िताब से नवाजा गया।

ये भी देखें:Bigg Boss 13 बंद! करणी सेना के बाद अब साधु-संत भी उतरे समर्थन में

दस साल से भी ज्यादा समय से प्रसारित हो रहा स्टार प्लस का शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' अपने समय के दौरान कई मील के पत्थर हासिल करने के लिए सम्मानित किया गया।

हिना खान को मिले 4 अवार्ड्स

हिना खान को टीवी पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर, मोस्ट फिट एक्टर और बेस्ट एक्टर इन ए नेगेटिव रोल पॉपुलर (फीमेल) का अवॉर्ड दिया गया। इस अवॉर्ड फंक्शन में हिना पिंक गाउन में नज़र आई, जिसमे वो बेहद ही खूबसूरत लग रही थी।

'संजीवनी' एक्ट्रेस सुरभि चंदना और 'कसौटी जिंदगी की 2' एक्ट्रेस एरिका फर्नांडीज को मोस्ट स्टाइलिश डिवा का अवार्ड मिला।

स्टारप्लस का सबसे पसंद किए जाने वाला शो कसौटी जिन्दगी की के रिबूट में मिस्टर बजाज की भूमिका निभाने वाले करण सिंह ग्रोवर को बेस्ट एक्टर इन ए नेगेटिव रोल पॉपुलर (मेल) अवॉर्ड मिला।

ये भी देखें:दिल्ली में ऑड-ईवन! इन गाड़ियो पर भी लागू हो सकता है नियम

शिवांगी जोशी और मोहसिन खान ने धीरज धूपर और श्रद्धा आर्य के साथ बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता।

इस इवेंट में एक्ट्रेस सनी लिओनी को भी अवार्ड मिला। जिसके बाद उन्होंने ट्वीट किया, 'मुझे ऑइकॉन ऑफ द ईयर अवॉर्ड देने के लिए धन्यवाद '@goldawards'

आखिरी बार 'डांस दीवाने' के एंकर के रूप में नजर आए अर्जुन बिजलानी अपने साथ बेस्ट एंकर का अवॉर्ड अपने नाम किया। 'Rising Star From TV To Film' अवॉर्ड मृणाल ठाकुर और अविका गौर को मिला।

ये भी देखें:राम मनोहर लोहिया की 52वीं पुण्यतिथि पर मुलायम सिंह यादव ने पुष्प अर्पित किए

ये हैं उन एक्ट्रेस की लिस्ट जिन्हें अवार्ड्स मिले हैं

बेस्ट कपल: रिया शर्मा और शहीर शेख

बेस्ट एक्टर इन ए नेगेटिव रोल क्रिटिक्स (मेल): संजय गगनानी

बेस्ट एक्ट्रेस इन ए नेगेटिव रोल क्रिटिक्स (फीमेल): हेलि शाह

बेस्ट एक्टर इन ए नेगेटिव रोल पॉपुलर (मेल): करण सिंह ग्रोवर

बेस्ट एक्टर इन ए नेगेटिव रोल पॉपुलर (फीमेल): हिना खान

बेस्ट स्टाइलिश मेल: ज़ैन इमाम

मोस्ट स्टाइलिश दिवा: सुरभि चंदना और एरिका फर्नांडीस

मोस्ट फिट एक्टर (फीमेल): हिना खान

मोस्ट फिट एक्टर (मेल): करण वाही

टीवी पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर: हिना खान

बेस्ट एंकर: अर्जुन बिजलानी

बेस्ट सपोर्टिंग मेल (क्रिटिक्स): करण खन्ना

बेस्ट एक्टर इन ए सपोर्टिंग रोल फीमेल: मुग्धा चापेकर

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर मेल पॉपुलर : ऋत्विर अरोरा

गोल्ड डेब्यू अवॉर्ड इन लीड रोल (मेल): सुमेध वासुदेव मुदगलकर

बेस्ट चाइल्ड एक्टर - आकृति शर्मा

बेस्ट हेयर मेल- अर्जुन बिजलानी

बेस्ट हेयर फीमेल- कृष्णा मुखर्जी

राइजिंग स्टार फ्रॉम टीवी टू फिल्म: मृणाल ठाकुर और अविका गोर

बेस्ट डेब्यूटेंट फीमेल: रीम शेख

बेस्ट एक्टर मेल (क्रिटिक्स): पर्ल वी पुरी

बेस्ट एक्टर फीमेल (क्रिटिक्स): एरिका फर्नांडीज

बेस्ट एक्टर मेल (पॉपुलर): मोहसिन खान और धीरज धूपर

बेस्ट एक्टर फीमेल (पॉपुलर): श्रद्धा आर्या और शिवांगी जोशी

बेस्ट टीवी फिक्शन: कुंडली भाग्य और ये रिश्ता क्या कहलाता है

बेस्ट टीवी शो कॉमेडी: द कपिल शर्मा शो

माइलस्टोन लॉन्गस्ट रनिंग शो: ये रिश्ता क्या कहलाता है

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!