Madhuri Dixit ने चुराया Suniel Shetty का ATM कार्ड, वायरल हुआ वीडियो

Madhuri Dixit-Suniel Shetty Video: माधुरी दीक्षित का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अभिनेता सुनील शेट्टी का एटीएम कार्ड चुराते नजर आ रहीं हैं, आइए आपको भी माधुरी का वायरल रहा वीडियो दिखाते हैं|

Shivani Tiwari
Published on: 23 Jan 2024 10:51 PM IST
Madhuri Dixit-Suniel Shetty Video
X

Madhuri Dixit-Suniel Shetty Video (Photo- Social Media)

Madhuri Dixit-Suniel Shetty Video: हिंदी सिनेमा की धक-धक गर्ल यानी कि माधुरी दीक्षित इन दिनों लगातार चर्चा का विषय बनीं हुईं हैं। अभी हाल ही में माधुरी अयोध्या नगरी में नजर आईं थीं, दरअसल वह अपने पति राम नेने के साथ राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुईं थीं। हालांकि अब माधुरी मुंबई वापस आ चुकीं हैं और इसी बीच उनका एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो यकीनन आपने होश उड़ा देगा। यकीन नहीं तो आइए खुद देख लीजिए।

माधुरी दीक्षित बनी चोर

माधुरी दीक्षित इन दिनों अपने आने वाले डांस रियलिटी शो "डांस दीवाने" को लेकर छाईं हुईं हैं, यह शो 3 फरवरी से कलर्स चैनल पर आने वाला है। इसी बीच खूबसूरत अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का एक शॉकिंग वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अभिनेता सुनील शेट्टी का एटीएम कार्ड चुराते दिखाई दे रहीं हैं। माधुरी एटीएम कार्ड चुराकर कॉमेडियन भारती सिंह के हाथ में पकड़ा देती हैं। माधुरी दीक्षित का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहें हैं।


माधुरी दीक्षित ने खुद शेयर किया है ये वीडियो

माधुरी दीक्षित ने खुद ही ये वीडियो अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर शेयर किया है, यही नहीं उन्होंने इस वीडियो में भारती सिंह और सुनील शेट्टी को टैग भी किया है। वीडियो शेयर करते हुए माधुरी ने बेहद ही मजेदार कैप्शन भी लिखा है। माधुरी ने लिखा, "शहर की लड़की!! क्या आप जानते हैं हमने सुनील शेट्टी के कार्ड के साथ क्या किया , जानिए 3 जनवरी को डांस दीवाने में।" अब इसका खुलासा तो तीन जनवरी को ही होगा कि आखिरकार सुनील का कार्ड चुराने के बाद माधुरी दीक्षित और भारती सिंह ने उस कार्ड के साथ क्या किया। माधुरी के इस वीडियो की बात करें तो उसमें अभिनेत्री पहले अपने एक्सप्रेशन से सुनील को बहलाती हैं और फिर उनका कार्ड चुरा लेती हैं। माधुरी और सुनील के इस वीडियो को अबतक मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

3 फरवरी से शुरू होगा "डांस दीवाने"

कलर्स चैनल पर प्रसारित होने जा रहा डांस रियलिटी शो "डांस दीवाने" में देश के कोने-कोने से ढूंढकर डांसर्स को लाया गया है, इसमें तीनों जेनरेशन के डांसर्स के बीच तगड़ा कंपटीशन होने वाला है। जी हां! बच्चे और युवाओं के साथ ही ऐजेड जेनरेशन भी अपने डांस का कमाल दिखाने वाली है। इस डांस शो को सुनील शेट्टी और माधुरी दीक्षित जज करने वाले हैं, जबकि भारती सिंह शो की होस्ट हैं। इसे आप 3 फरवरी से कलर्स चैनल पर हर शनिवार और रविवार देख सकते हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Mail ID [email protected]

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!