TRENDING TAGS :
Mandakini birthday: 'राम तेरी गंगा मैली' फेम एक्ट्रेस मंदाकिनी का नाम ऐसे जुड़ा डॉन दाऊद से, असली नाम जान दंग रह जाएंगे
Mandakini Birthday: फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ से मशहूर हुई मंदाकिनी का आज जन्मदिन है।
मंदाकिनी ( फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)
Mandakini Birthday: फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' से मशहूर हुई मंदाकिनी का आज जन्मदिन है। नीली आंखों वाली मंदाकिनी को भला कौन नहीं जानता। मंदाकिनी का जन्म 30 जुलाई 1963 को यूपी के मेरठ में हुआ। मंदाकिनी का रियल नाम यास्मीन जोसेफ हैं। तो चलिए जानते हैं मंदाकिनी से जुड़ी कुछ अनकही बातें..
मंदाकिनी को बॉलीवुड की सबसे बोल्ड अभिनेत्री कहा जाता था। उस दौर में मंदाकिनी की खूबसूरती के सभी दीवाने हुआ करते थे। फिल्म में मंदाकिनी ने झरने के नीचे सफेद पारदर्शी साड़ी पहन कर भीगती हुई नजर आई थी। यह सीन उस दौर में बहुत पॉपुलर हुआ था और आज भी लोगों को याद है।
कहा जाता है कि मंदाकिनी की खूबसूरती देख अंडर वर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहीम खुद को रोक नहीं पाए। कहा जाता है कि मंदाकिनी और दाऊद का प्यार 90दशक के शुरूआत में परवान चढ़ गया था। इन दोनों के बीच प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि यह दोनों एक साथ खुलेआम दिखने लगे थे।
मंदाकिनी और दाऊद (फोटो सोशल मीडिया)
ये भी कहा जाता है कि मंदाकिनी और दाऊद का इस हद तक बढ़ गया था कि मंदाकिनी उनसे मिलने दुबई जाया करती थी। मंदाकिनी दाऊद के साथ सभी पार्टी में जाया करती थी। एक बार दाऊद और मंदाकिनी को भारत और पाकिस्तान मैच देखते भी देखा गया था। इन दिनों की यह फोटो उन दिनों सबस ज्यादा चर्चा में थी। कहा जाता है कि जब मंदाकिनी दुबई जाती थीं तो वह दाऊद के ही विला में रुकती थीं। और जब मंदाकिनी और दाऊद के बढती नजदीकियों को देख दाऊद की बीबी महजबीन को शक होने लगा था। जिसके बाद दाऊद और पत्नी महजबीन के बीच झगड़ा होने लगा था। और धीरे-धीरे दाऊद और मंदाकिनी के बीच दूरियां आने लगी। जिसके बाद मंदाकिनी दुबई से मुंबई आ गई। कहा जाता है कि दाऊद और मंदाकिनी का एक बेटा है।
मंदाकिनी की शादी
मंदाकिनी अपने परिवार के साथ ( फोटो सोशल मीडिया)
दाऊद से ब्रेकअप के बाद मंदाकिनी ने एक पूर्व बौद्ध भिक्षु डॉ. काग्युर टी. रिनपोचे ठाकुर से शादी कर ली। डॉ. काग्युर टी. रिनपोचे ठाकुर साल 1970 और 1980 के दशक में मर्फी रेडियो में विज्ञापनों में बच्चे के रूप में दिखाई दिए। फिलहाल मंदाकिन का एक बेटा और बेटी है। जिनका नाम रब्बिल और रब्जे इनाया मंदाकिनी है।
मंदाकिनी के फिल्मों की लिस्ट
मंदाकिनी ( फोटो सोशल मीडिया)
फिल्म डांस डांस
इस फिल्म में मंदाकिनी के साथ एक्टर मिथुन चक्रवर्ती लीड रोल में थे।
फिल्म हम तो चले परदेस
इस फिल्म में मंदाकिनी के साथ अभिनेता राजीव कपूर और शशि कपूर नजर आए थे।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!