47वें दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजे जाएंगे मनोज कुमार

Admin
Published on: 4 March 2016 8:47 PM IST
47वें दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजे जाएंगे मनोज कुमार
X

मुंबई: बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध अभिनेता मनोज कुमार को साल 2015 के लिए 47वें दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगादेश में भारत कुमार के नाम से मशहूर मनोज कुमार ने फिल्मों में अपने देशभक्ति वाले किरदारों से लोगो के दिलों में अमिट छाप छोड़ी है

कौन है मनोज कुमार

-मनोज कुमार का असली नाम हरिकृष्ण गिरी गोस्वामी है

-इनका जन्म 24 जुलाई 1937 में पाकिस्तान के एबटाबाद में हुआ था

-मनोज कुमार का फिल्मी करियर साल 1957 से 1995 तक रहा है।

-साल 1957 में इनकी पहली फिल्म फैशन आई थी।

-साल 1995 में आई फिल्म मैदान-ए-जंग मनोज कुमार के करियर की आखिरी फिल्म है

साल 2012 में नहीं मिल सका था यह पुरस्कार

-साल 2012 में मनोज कुमार दादा साहब फाल्के पुरस्कार के लिए नॉमिनेट हुए थे

-लेकिन, सौमित्र चटर्जी को इस पुरस्कार के लिए चुना गया

-साल 1992 में मनोज कुमार को भारत सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित किया था

Admin

Admin

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!