Manoj Kumar Death: मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में हुआ निधन मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में

Manoj Kumar Death;बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता मनोज कुमार का हुआ निधन जानिये क्या हुआ था मनोज कुमार को

Shikha Tiwari
Published on: 4 April 2025 8:12 AM IST (Updated on: 4 April 2025 8:23 AM IST)
Manoj Kumar Death
X

Manoj Kumar Death (Image Credit- Social Media)

Manoj Kumar Death: दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया है. अभिनेता मनोज कुमार को हृदय संबंधी जटिलताओं के कारण मुंबई के कोकिलाबेन धीरूबाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर उनका निधन हुआ है।

मनोज कुमार का हुआ निधन (Manoj Kumar Death News In Hindi)-

दिग्गज अभिनेता और फिल्म निर्माता मनोज कुमार का शुक्रवार को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। उनके बेटे कुणाल गोस्वामी ने एएनआई से खबर की पुष्टि की और कहा कि लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझने के बाद सुबह करीब 3.30 बजे उनका निधन हो गया। मनोज कुमार अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाने जाते थे। उनकी कुछ हिट फिल्मों में 'पूरब और पश्चिम', 'क्रांति' और 'रोटी, कपड़ा और मकान' शामिल हैं।

उनके बेटे ने यह भी बताया कि उनका अंतिम संस्कार शनिवार को होगा। "यह भगवान की कृपा है कि उन्होंने शांतिपूर्वक इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनका अंतिम संस्कार कल होगा।"

मनोज कुमार अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए लोकप्रिय थे, जिसके कारण उन्हें 'भारत कुमार' उपनाम मिला। उन्हें एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और सात फिल्मफेयर पुरस्कार मिले।

फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने मनोज कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। फिल्म उद्योग के लिए इसे एक बड़ी क्षति बताते हुए अशोक पंडित ने कहा, "आप सभी को यह बताते हुए दुख हो रहा है कि दादा साहब फाल्के पुरस्कार विजेता, भारतीय फिल्म उद्योग के दिग्गज, श्री मनोज कुमार जी अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने अंधेरी के कोकिलाबेन अस्पताल में अंतिम सांस ली।"

पंडित ने आगे बताया कि मनोज कुमार लंबे समय से अस्वस्थ थे । "यह इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ी क्षति है। मनोज जी, हम आपको बहुत याद करेंगे। हम सभी उनसे कभी-कभार मिलते रहते थे। वह हमेशा खुश रहते थे। पूरी इंडस्ट्री उन्हें याद करेगी। उनके जैसा महान आत्मा, उनके जैसा महान निर्माता, हमारी इंडस्ट्री में कभी नहीं होगा," उन्होंने कहा।


Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Senior Content Writer

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story