MasterChef India Winner: मोहम्मद आशिक के सिर सजा 'मास्टर शेफ इंडिया' के 8वें सीजन का ताज

MasterChef India 8 Winner: मोहम्मद आशिक ने "मास्टर शेफ इंडिया" के 8वें सीजन की ट्रॉफी अपने नाम की।

Shivani Tiwari
Published on: 8 Dec 2023 10:49 PM IST (Updated on: 8 Dec 2023 10:54 PM IST)
MasterChef India 8 Winner
X

MasterChef India 8 Winner (Photo- Social Media)

MasterChef India Season 8 Winner: टेलीविजन का सबसे चर्चित कुकिंग रियलिटी शो "मास्टर शेफ इंडिया" दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया जाता है। यह रियलिटी शो ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर प्रसारित किया जाता था, हालांकि शुक्रवार यानी कि आज इस शो का फिनाले हुआ और अब शो को उसका विनर मिल चुका है। जी हां! कंटेस्टेंट मोहम्मद आशिक ने "मास्टर शेफ इंडिया" के 8वें सीजन की ट्रॉफी अपने नाम की।

24 साल के मोहम्मद आशिक मैंगलोर के हैं रहने वाले

मास्टर शेफ इंडिया सीजन 8 की ट्रॉफी जीत चुके मोहम्मद आशिक 24 साल के हैं और वह कर्नाटक के मैंगलोर के रहने वाले हैं। बता दें कि मोहम्मद आशिक की यहां तक की जर्नी बिलकुल भी आसान नहीं थीं, यहां पहुंचने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है। मोहम्मद की मैंगलोर में एक जूस की दुकान है। जूस बेचकर आज मोहम्मद आशिक ने मास्टर शेफ इंडिया का तमगा अपने नाम कर लिया। मास्टर शेफ की ट्रॉफी जीतने के साथ ही मोहम्मद आशिक ने इनाम में 25 लाख रुपए भी जीते।

पिछले सीजन के लिए भी किया था ट्राई

आपको जानकर हैरानी होगी कि मोहम्मद आशिक ने इससे पहले के सीजन के लिए भी अप्लाई किया था, लेकिन वे इसके लिए क्वालीफाई नहीं कर पाए थे। हालांकि वो कहते हैं ना कि इंतजार का फल मीठा होता है, बस कुछ ऐसा ही मोहम्मद आशिक के साथ भी हुआ। इस सीजन के लिए उन्होंने सिर्फ क्वालीफाई ही नहीं किया, बल्कि अब इस सीजन के वह विनर भी बन चुके हैं। इस तरह उन्होंने एक इतिहास रच दिया।


8 हफ्ते तक चला शो मास्टर शेफ इंडिया

मास्टर शेफ इंडिया का 8वां सीजन 16 अक्टूबर से शुरू हुआ था, जो 8 हफ्तों तक चला। तमाम ट्विस्ट एंड टर्न्स के बाद आखिरकार तीन कंटेस्टेंट्स को पीछे छोड़ मोहम्मद आशिक ने ट्रॉफी पर अपना अधिकार जमा लिया। इस शो को रणवीर बरार, विकास खन्ना और पूजा ढींगरा ने जज किया था।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Mail ID [email protected]

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!