Naagin 7 का इंतजार होने वाला है खत्म लौट रही हैं नागिन अपना बदला लेने, जाने कब आएगा नागिन 7

Naagin 7 Release Date: एकता कपूर का सुपरनैचुरल शो नागिन सीजन 7 कब आएगा आया अपडेट पढ़े पूरी खबर

Shikha Tiwari
Published on: 3 April 2025 7:30 AM IST (Updated on: 3 April 2025 7:30 AM IST)
Naagin 7 Start Date
X

Naagin 7 Release Date (Image Credit- Social Media)

Naagin 7 Update: एकता कपूर के टीवी सीरियल नागिन सीजन 7 का दर्शकों को काफी बेसब्री से इंतजार है। हर रोज इससे जुडे़ किसी ना किसी प्रकार के अपडेट आते रहते हैं। एकता कपूर खुद ही Naagin 7 पर फेडटे शेयर करती रहती हैं। लेकिन इन सबके बावजूद भी दर्शकों को इसका इंतजार है कि नागिन का अगला सीजन यानि सीजन 7 कब आएगा। चलिए जानते हैं नागिन का अगला सीजन यानि नागिन 7 कब आएगा और कौन-सी एक्ट्रेस इस बार नागिन के किरदार में नजर आएंगी।

नागिन सीजन 7 कब आएगा (Naagin 7 Start Date)-

एकता कपूर ने ईद के अवसर पर नागिन सीजन 7 के बारे में जानकारी शेयर की है। एकता कपूर ने एक वीडियो शेयर किया पहले उन्होंने सबको ईद की बधाई दी उसके बाद अपनी टीम से पूछा की Naagin 7 कबआएगा। जिसके बाद उनकी टीम ने बताया कि नागिन सीजन 7 पर काम चल रहा है और जल्द ही ये आएगा।

तो वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के द्वारा दावा किया जा रहा है कि Ekta Kapoor का सुपरनैचुरल शो Naagin 7 टीवी पर जून या जुलाई माह तक प्रसारित किया जा सकता है क्योंकि Naagin 6 का आखिरी एपिसोड जुलाई 2023 में टीवी पर प्रसारित किया गया था। लेकिन अभी तक इसके बारे में किसी प्रकार की ऑफिशियल जानकारी एकता कपूर या उनकी टीम द्वारा नहीं दिया गया है कि Naagin 7 कब टीवी पर प्रसारित किया जाएगा।


नागिन सीजन 7 में कौन है (Naagin 7 Actress)-

एकता कपूर के टीवी सीरियल Naagin 7 में इस बार कौन-सी एक्ट्रेस नागिन की भूमिका में नजर आएंगी। ये सवाल लगातार फैंस द्वारा पूछा जा रहा है। लेकिन इस समय नागिन 7 में नागिन का किरदार निभाने के लिए जिस एक्ट्रेस का नाम सबसे आगे चल रहा है वो कोई और नहीं ईशा मालविया हैं। जिनके बारे में कहा जा रहा है कि वो नागिन 7 में नजर आएंगी।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Mail ID - [email protected]

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!