Nasha Song: रेड 2 का गाना नशा हुआ रिलीज, तमन्ना भाटिया ने किया अपने जलवों से मदहोश

Raid 2 Nasha Song Out: अजय देवगन की फिल्म रेड 2 का आइटम सॉग नशा हुआ ऑउट, जिसमें तमन्ना भाटिया ने दिखाऐ हुस्न के जलवे

Shikha Tiwari
Published on: 11 April 2025 12:44 PM IST (Updated on: 11 April 2025 12:48 PM IST)
Raid 2 Song
X

Raid 2 Nasha Song (Image Credit-Social Media)

Raid 2 Nasha Song Out : अजय देवगन की फिल्म रेड जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी-खासी कमाई की थी। और दर्शकों को ये फिल्म काफी पसंद आई थी। अब जाकर इसका सीक्वल यानि Raid 2 आ रहा है। जिसमें अजय देवगन के साथ वानी कपूर और रितेश देशमुख लीड रोल में हैं। फिल्म का ट्रेलर पहले ही जारी किया जा चुका है। आज फिल्म का गाना रिलीज किया गया है। जोकि एक आइटम सॉग है, जिसमें Tamannaah Bhatia ने अपने हुस्न का जलवा बिखेरा है।

रेड 2 का गाना नशा हुआ रिलीज ( Raid 2 Tamannaah Bhatia Nasha Song Out)-

रेड 2 का आज आइटम सॉग नशा रिलीज किया गया है। जिसमें Tamannaah Bhatia ने स्त्री 2 की ही तरह अपने लटके-झटके दिखाए हैं। इस गाने को लिखा जानी है, तो वहीं इस गाने को गाया है Jasmin Sandias, Sachet Tandon, Divya Kumar और Sumonto Mukherjee ने, ये गाना सोशल मीडिया पर आते ही ट्रेंड करने लगा है। इस गाने में Tamannaah Bhatia ने काफी धमाकेदार डांस किया है। गाने के लिरिक्स भी काफी बेहतरीन हैं। गाना सुनकर लग रहा है कि ये गाना भी आज की रात की तरह दर्शकों के बीच प्रसिद्ध होगा। इस गाने का नाम नशा रखा गया है। जिस तरह से तमन्ना भाटिया ने डांस किया है उसको देखकर किसी को भी नशा चढ़ जाए।

रेड 2 के गाने के बाद अब दर्शकों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म सिनेमाघरों में 1 मई 2025 को रिलीज होगी। इस बार फिल्म में अमय पटनायक का सामना एक भ्रष्ट नेता से है, जिसका किरदार रितेश देशमुख निभा रहे हैं। तो वहीं Raid 2 में इस बार अमय पटनायक का साथ देंगी वाणी कपूर रेड में रकुलप्रीत थी लेकिन रेड 2 में उनकी जगह वाणी कपूर ने ले लिया है। अब देखने लायक होगा कि क्या रेड की ही तरह दर्शक इस फिल्म को पसंद कर पाते हैं या नहीं

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Senior Content Writer

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story