TRENDING TAGS :
पाकिस्तानी सिनेमा बंद: बहुत हुआ पाक, राजा टॉकीज पर भारत का वार
पाकिस्तान में एक समय में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला सबसे पुराना राजा टॉकीज पाकिस्तानी सिनेमा अब बंद करा दिया गया है और इस अब हेरिटेज प्रॉपर्टी को बेच दिया जाएगा। राजा टॉकीज के नाम से मशहूर धनी राम थिएटर को बॉर्डर से सटे फिरोजपुर शहर में साल 1930 में बनाया गया था।
फिरोजपुर: पाकिस्तान में एक समय में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला सबसे पुराना राजा टॉकीज पाकिस्तानी सिनेमा अब बंद करा दिया गया है और इस अब हेरिटेज प्रॉपर्टी को बेच दिया जाएगा। राजा टॉकीज के नाम से मशहूर धनी राम थिएटर को बॉर्डर से सटे फिरोजपुर शहर में साल 1930 में बनाया गया था।
ये भी देखें:इंडियन क्रिकेट टीम को पूर्व कप्तान ने कहा अलविदा, लिया T20 से संन्यास
राजा टॉकीज ने इतने सालों में बहुत सी मुसीबतों का सामना किया, जिसमें बढ़ते टैक्स और सेटेलाइट चैनलों की बढ़ती संख्या शामिल है। लेकिन जैसे-जैसे समय बदला लोगों की पसंद भी बदली और इसके चलते अब इस सिनेमा को बंद करा दिया गया। सिनेमा हॉल के बढ़ते खर्चे को देखते हुए इसके मालिकों ने इसे बंद कराना ही सही समझा है।
मल्टीप्लेक्स की वजह बंद हो हुआ सिनेमाघर
सिनेमा हॉल के मालिकों में से एक सुभाष कालिया ने कहा, 'शहर में ज्यादातर सिनेमाघर मल्टीप्लेक्स में तब्दील हो गए है। लोगों में भी सिनेमाघरों में फिल्म देखने का क्रेज नहीं रहा। ऐसे में सीमावर्ती इस शहर में सिनेमाघर का बहुत ज्यादा स्कोप नहीं है और इसलिए हमने राजा टॉकीज को बंद करने का फैसला किया है।'
ये भी देखें:बैंक को झटका! अगर आपका भी है यहां खाता, झेलना पड़ेगा घाटा
राजा टॉकीज में देखते थे फिल्म
एक बुजुर्ग दुर्गा प्रसाद ने बताया कि कभी बड़ी सख्या में पाकिस्तानी लोग इस टॉकीज में सिनेमा देखने आते थे। प्रसाद ने बताया कि पाकिस्तान के सिनेमा प्रेमी अपने व्यापार और खरीदारी करने के बाद शम्मी कपूर, नरगिस, दिलीप कुमार, देव आनंद और राज कपूर जैसे फेवरिट सितारों की फिल्म देखते थे। पाकिस्तान के साथ हुसैनीवाला पोस्ट के जरिए व्यापार होता था। लेकिन 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद इस पोस्ट को बंद कर दिया गया। उन दिनों पाकिस्तान के व्यापारी राजा टॉकीज में आकर ही बॉलीवुड की फिल्में देखते थे। पाकिस्तानियों के लिए ये फेवरिट टॉकीज था।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!