Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा के इश्क में डूबे नजर आए निक जोनस, हुए रोमांटिक

Priyanka Chopra and Nick Jonas: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपनी शानदार केमिस्ट्री और कमाल की बॉन्डिंग की वजह से लोगों के फेवरेट कपल बने हुए हैं। न सिर्फ देशभर में बल्कि विदेशों में भी लोग इस कपल से इंस्पायर होते हैं और इन्हें अपना रोल मॉडल मानते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 6 March 2023 11:02 PM IST
Priyanka Chopra and Nick Jonas Romantic Photo
X

Priyanka Chopra and Nick Jonas Romantic Photo (Credit - Social Media)

Priyanka Chopra and Nick Jonas: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपनी शानदार केमिस्ट्री और कमाल की बॉन्डिंग की वजह से लोगों के फेवरेट कपल बने हुए हैं। न सिर्फ देशभर में बल्कि विदेशों में भी लोग इस कपल से इंस्पायर होते हैं और इन्हें अपना रोल मॉडल मानते हैं।

फैंस बेसब्री से इसी इंतजार में रहते हैं कि कब उन्हें इस कपल की नई तस्वीरों का दीदार होगा। हालांकि यह कपल भी फैंस को ज्यादा इंतजार नहीं करवाता और समय-समय पर अपनी साथ की रोमांटिक फोटोज शेयर करता रहता है।

नई तस्वीरों में एक-दूजे में खोए नजर आए दोनों

आखिरकार लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर दोनों की नई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं और फैंस प्यार लुटाने में बिलकुल भी पीछे नहीं हट रहें हैं। प्रियंका और निक की इन तस्वीरों ने फैंस का दिन ही बना दिया है। कपल की जो तस्वीरें सामने आईं हैं वह बेहद रोमांटिक हैं। दोनों एक दूजे में खोए हुए बहुत ही प्यारे लग रहें हैं।


बेहद हॉट लुक में नजर आईं प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा हाल ही में निक जोनस संग पेरिस फैशन वीक के इवेंट में शामिल हुईं थीं, ये तस्वीरें भी इसी इवेंट की हैं। एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो उन्होंने पिंक कलर की डीप नेक वाली ड्रेस पहनी हुई है, जिसमें वह बेहद स्टनिंग लग रहीं हैं। उनका मेकअप और एक्सप्रेशन ऑन प्वाइंट है। एक से एक किलर पोज देकर प्रियंका पूरे सोशल मीडिया पर छा गई हैं।






प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की इन तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार लूटा रहे है। फिलहाल आपको इनकी ये तस्वीरें कैसी लगीं, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Mail ID [email protected]

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!