TRENDING TAGS :
Raid 2 Collection Day 1: अजय देवगन की रेड 2 ब्लॉकबस्टर जानिये पहले दिन कितना करेगी कलेक्शन
Raid 2 Box Office Collection Day 1 Prediction: अजय देवगन की फिल्म रेड 2 पहले दिन कितना कलेक्शन करेगी जानिए एडवांस बुकिंग के आधार पर
Raid 2 Collection Day 1 (Image Credit- Social Media)
Raid 2 Advance Booking Report: अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म रेड 2 इस हफ्ते सिनेमाघरों में आने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म सिनेमाघरों में 1 मई 2025 को रिलीज होगी। इससे पहले फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू की जा चुकी है। फिल्म की एडवांस बुकिंग से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म पहले हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन कर सकती हैं।
रेड 2 कलेक्शन डे 1 (Raid 2 Collection Day 1)-
राजकुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित फिल्म Raid 2 जिसमें अजय देवगन, रितेश देशमुख और वाणी कपूर जैसे लोकप्रिय अभिनेताओं की मौजूदगी के कारण यह और भी ज्यादा उत्साहित करने वाली है। रितेश देशमुख इस फिल्म खलनायक की भूमिका में है। इस फिल्म के पहले भाग ने यानि Raid ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रूपए की कमाई की थी। अब देखने लायक होगा कि Raid 2 बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कितना कलेक्शन करती है।
रेड 2 की एडवांस बुकिंग पाँच दिन पहले ही शुरू हो चुकी है। तो वहीं रिपोर्ट के रेड के अबतक बॉक्स ऑफिस पर कुल 35 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। जिस तरह से Raid 2 की एडवांस बुकिंग चल रही है। उसे देखते हुए लग रहा है कि इस बार भी रेड 2 बॉक्स ऑफिस पर अच्छा-खासा कलेक्शन करेंगी। और अजय देवगन की इस साल की ये पहली हिट फिल्म साबित होगी। रेड 2 के यदि कलेक्शन की बात करें तो रेड 2 पहले दिन 10-15 करोड़ रूपए तक का कलेक्शन कर सकती है। अभी सतीक कलेक्शन के बारे में बताना जल्दबाजी होगी। ये तो Raid 2 के रिलीज के बाद ही पता चलेगी।
बता दे कि Raid 2 में निर्माताओं ने स्वेच्छा से फिल्म के 16.46 मिनट हटा दिए हैं और 4.50 मिनट की फुटेज जोड़ दी है। रेड 2 का रन टाइम 138.57 मिनट यानि 2 घंटे 30 मिनट और 53 सेकंड है। सेंसर बोर्ड द्वारा Raid 2 के कोई भी दृश्य कट नहीं किए गए हैं।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!