TRENDING TAGS :
Raid 2 Review: अजय देवगन की फिल्म रेड 2 कैसी है आया फिल्म का फर्स्ट रिव्यू
Raid 2 Twitter Review: अजय देवगन और रितेश देशमुख की फिल्म रेड 2 कैसी है रिलीज डेट से पहले आया अपडेट
Raid 2 Review (Image Credit- Social Media)
Raid 2 Review: अजय देवगन की 2018 की हिट क्राइम-थ्रिलर फिल्म रेड का सीक्वल आ रहा है। राज कुमार ने फिर से निर्देशक की भूमिका निभाई है। सौरभ शुक्ला दूसरी किस्त का हिस्सा होंगे लेकिन लगता है इलियाना डिक्रूज ने इस फ्रैंचाइज को अलविदा कह दिया है। अजय देवगन स्टारर यह फिल्म 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अभी तक इस बारे में बहुत कम चर्चा है क्योंकि प्रचार अभी अपने चरम पर नहीं पहुँचा है। फिल्म को रिलीज होने में पाँच दिन का समय बचा हुआ है। जिसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। तो वहीं फिल्म की रिलीज से पहले ही फिल्म के बारे में रिव्यू आना शुरू हो गया है। चलिए जानते हैं कैसा है अजय देवगन की फिल्म रेड 2
अजय देवगन की फिल्म रेड 2 ट्वीटर रिव्यू (Raid 2 Twitter Review In Hindi)-
अजय देवगन, रितेश देशमुख और वाणी कपूर की फिल्म रेड 2 जिसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। फिल्म के ट्रेलर के बाद दर्शकों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इस बार Raid 2 में अमय पटनायक के किरदार में नजर आएंगे। लेकिन रेड 2 की कहानी अलग होगी। जिसमें अजय देवगन की लड़ाई इस बार एक करप्ट नेता से होगी। जिसके किरदार में रितेश देशमुख नजर आएंगे। इस बार अजय देवगन की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। क्योंकि रितेश देशमुख कोई आम नेता नहीं है बल्कि उनको जनता बहुत ज्यादा पसंद करती है। बहुत कम लोग ही जानते हैं कि वो वास्तव में क्या हैं। अब अमय पटनायक इस भष्ट नेता के काले कारनामे कैसे जनता के सामने लाते हैं। तो वहीं वाणी कपूर Raid 2 में अजय देवगन की पत्नी की भूमिका में हैं।
फिल्म की रिलीज से पहले ही ट्वीटर पर इसका रिव्यू आना शुरू हो गया है। उमैर सिंधू नामक फिल्म जर्नलिस्ट ने रेड 2 का ट्वीटर पर रिव्यू देते हुए फिल्म को ब्लॉकबस्टर बताया है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!