TRENDING TAGS :
शादी करने के लिए 10 दिन पहले रणवीर-दीपिका को करना होगा ये काम!
मुंबई: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 20 नवंबर को इटली में शादी करने वाले हैं। इस ड्रीम वेडिंग में सिर्फ 30 मेहमान को न्यौता दिया गया है। हाल ही में अब दोनों की शादी को लेकर एक खास खबर सामने आई है। खबर है कि दोनों की शादी के 10 दिन पहले एक बड़ी पूजा का आयोजन होगा।रणवीर और दीपिका शादी के पहले हफ्ते बैंगलोर के लिए रवाना होकर शादी के पहले की इस बड़ी पूजा का हिस्सा होंगे। इस पूजा का नाम नंदी पूजा है और ये दीपिका के बैंगलोर वाले घर पर आयोजित की जाएगी। दीपिका की मां उज्जवला ने बैंगलोर के प्रसिद्ध नंदी मंदिर में पंडितों से इस बारे में बात कर के बुकिंग कर ली है। पूजा दीपिका और रणवीर की मौजूदगी में ही होगी।
दीपिका अपनी शादी को प्राइवेट बनाना चाहती है। कहा जा रहा है कि उन्होंने शादी में इनवाइट मेहमानों को मोबाइल, कैमरे नहीं लाने की रिक्वेस्ट की है। वो नहीं चाहती शादी में आए परिवार के सदस्य उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करें।
आलिया की फिल्मों की विविधता, चयन से हैरान पापा महेश भट्ट
इतना ही नहीं शादी की तस्वीरें बाहर लीक नहीं हो इस बात का खास ख्याल रखने के लिए कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे। रणवीर और दीपिका की शादी से जुड़ी तैयारियां शुरू हो गई हैं।दोनों ने शादी के लिए इटली में 'लेक कोमो' का वेन्यू फाइनल किया है।
इटली में शादी के बाद मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन रखा जाएगा। हालांकि दीपिका और रणवीर ने अभी तक अपनी शादी को लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दी है। रणवीर और दीपिका में नजदीकियां फिल्म 'गोलियों की रासलीला: रामलीला' के सेट से शुरू हुई थी। दोनों की जोड़ी कई फिल्मों में भी साथ दिखाई दी है। आखिरी बार ये दोनों जनवरी में रिलीज हुई फिल्म 'पद्मावत' में दिखाई दिए थे। अब फैंस दोनों की शादी को लेकर काफी एक्साइडेट हैं।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!