कोलावरी डी के बाद इस गाने ने तोड़ दिए सारे रिकाॅर्ड, धुनष ने किया कमाल

मारी 2 फिल्म का यह गाना 25 अक्टूबर 2018 को रिलीज किया गया था। इस गाने को युवन शंकर राजा ने कंपोज़ किया था।

Newstrack
Published on: 16 Nov 2020 9:06 PM IST
कोलावरी डी के बाद इस गाने ने तोड़ दिए सारे रिकाॅर्ड, धुनष ने किया कमाल
X
कोलावरी डी के बाद इस गाने ने तोड़ दिए सारे रिकाॅर्ड, धुनष ने किया कमाल photos (social media)

नई दिल्ली: तमिल सुपरस्टार धनुष एक बार फिर वाहवाही लूट रहे हैं। आपको बता दें कि कोलावरी डी गाने के बाद अब यू ट्यूब पर राउड़ी बेबी गाने ने खूब धूम मचा रखी है। धनुष तमिल सुपरस्टार होने के साथ सुपरस्टार रजनीकांत के दमाद भी है। इनका गाना राउड़ी बेबी को यू ट्यूब पर 1 करोड़ लोगों ने अब तक देखा है। इस गाने से धनुष ने काफी अच्छा रिकॉर्ड बनाया है।

राउड़ी बेबी गाना यू ट्यूब पर मचा रहा धूम

तमिल सुपरस्टार धनुष की फिल्म मारी 2 का राउड़ी बेबी गाने को दर्शक ने बहुत सराहा है। एक्टर धनुष ने इस खबर को अपने ट्वीट से साझा किया है। उन्होंने बताया कि यह कितना खूबसूरत इतिफाक है कि कोलावरी डी गाने की नौवीं सालगिरह पर धनुष का राउड़ी बेबी गाना एक करोड़ के पार चला गया। यह ऐसा पहला दक्षिण भारतीय गाना है जो एक करोड़ के पार का रिकॉर्ड बनाया है।

कोलावरी डी गाने के बाद फेमस हुआ यह गाना

मारी 2 के इस गाने को धनुष और धी ने आवाज दी है। आपको बता दें कि मारी 2 फिल्म का यह गाना 25 अक्टूबर 2018 को रिलीज किया गया था। इस गाने को युवन शंकर राजा ने कंपोज़ किया था। इस गाने को धनुष ने ही लिखा था। यह गाना अब सबसे ज्यादा बार देखे गए गाने में अपनी जगह बना ली है। आपको बता दें कि कुछ ऐसी ही प्रसिद्धि कोलावरी डी गाने ने ली थी। आपको बता दें कि यह गाना धनुष की 2011 में आई फिल्म साइकोलॉजिकल थ्रिलर 3 का था। जिसे दर्शक ने बहुत प्यार दिया था।



ये भी पढ़ें:दिवाली पर लाखों व्यापरियों ने बनाया था ये बड़ा प्लान, कमाई से हुए मालामाल

हिंदी फिल्म में शुरू हुआ करियर

धनुष ने हिंदी फिल्म रांझणा से शुरू किया था। जिसमें सोनम कपूर फीमेल लीड में थी। इस फिल्म में धनुष ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। इस फिल्म के बाद वो आर बाल्की की फ़िल्म शमिताभ में अमिताभ बच्चन के साथ नज़र आये थे। और अब धनुष आनंद एल रॉय की फ़िल्म अतरंगी रे में सारा अली खान और अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें:अब होकर रहेगी जंग, पाकिस्तान ने 70 साल पुराने विवाद को दी हवा, भारत देगा सजा

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!