Salman Khan Birthday: इंतजार हुआ खत्म! भाईजान ने अपने जन्मदिन पर दिया फैंस को रिटर्न गिफ्ट, देखें वीडियो

Salman Khan Birthday: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का आज जन्मदिन है।

Shivani Tiwari
Published on: 27 Dec 2023 11:06 PM IST
Salman Khan Birthday
X

Salman Khan Birthday (Photo- Social Media)

Salman Khan Birthday: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का आज जन्मदिन है। सलमान खान के जन्मदिन का क्रेज उनके फैंस के बीच इस कदर देखने को मिल रहा है कि रात को 12 बजे के बाद से ही फैंस लगातार सलमान खान को बर्थडे विशेज भेज रहें हैं। सोशल मीडिया पर तरह-तरह के एडिट्स, फोटो कोलाज और वीडियोज बना रहें हैं। सिर्फ फैंस ही भाईजान के पीछे पागल नहीं हैं, बल्कि पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री भाईजान से बेहद प्यार करती है, ऐसे में सभी सोशल मीडिया का सहारा लेकर भाईजान को अपना प्यार दे रहें हैं। वहीं अब हर बार की तरह इस बार भी सलमान खान ने अपने फैंस को रिटर्न गिफ्ट दे दिया है। जी हां! आइए आपको दिखाते हैं।

सलमान खान ने दिया फैंस को रिटर्न गिफ्ट

बॉलीवुड के मसीहा सलमान खान आज 58 साल के हो चुके हैं। आज भाईजान के लिए बेहद खास दिन है, ऐसे में सुबह से उनके सैकड़ों फैंस बांद्रा स्थित उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर इकट्ठा हुए थे, ताकी वे भाईजान को सामने से जन्मदिन की शुभकामनाएं दे पाएं। आज सुबह से ही भाईजान के घर के बाहर काफी चहल पहल देखने को मिली, फैंस सलमान खान के लिए तमाम तोहफों के साथ घर के बाहर उनकी एक झलक देखने का इंतजार कर रहे थे, शाम होते-होते सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हजारों की संख्या में फैंस इकट्ठा हुए दिखाई दिए।

वहीं हर साल की तरह आखिरकार लंबे इंतजार के बाद भाईजान ने इस साल भी फैंस को रिटर्न गिफ्ट दे ही दिया। जी हां! उन्होंने देर शाम अपनी बालकनी में आकर फैंस से मुलाकात की और इतने प्यार के लिए फैंस का हाथ जोड़कर शुक्रिया अदा किया। वहीं सलमान खान की एक झलक देख हजारों फैंस दीवानों की तरह भाईजान के नाम की हूटिंग कर रहे थे, कोई सीटिया बजा रहा था, तो कोई भाईजान को बर्थडे विश कर रहा था। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहें हैं, जिसमें सलमान खान के फैंस का क्रेज देखते बन रहा है। वीडियो में सलमान खान के साथ उनके पिता सलीम खान भी नजर आ रहें हैं।

भाईजान ने फैंस का जताया आभार

सलमान खान ने फैंस से रूबरू होने का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी में शेयर किया है, और इसके साथ ही उन्होंने अपने फैंस का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया। सलमान खान ने वीडियो शेयर कर लिखा, "थैंक्यू एवरीवन।"




Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Mail ID [email protected]

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!