TRENDING TAGS :
शीला दीक्षित के निधन पर देश में शोक की लहर, बॉलीवुड सितारों ने ऐसे किया याद
शीला दीक्षित के अचानक निधन से देश भर में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने उनके निधन पर शोक जताया है। बॉलीवुड से भी अक्षय कुमार, भूमि पेडनेडकर, उर्मिला मातोंडकर, मनोज तिवारी समेत कई सेलेब्स ने ट्वीट कर दुख जताया।
नई दिल्ली: दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का शनिवार को 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। शीला दीक्षित को आज सुबह बीमार होने के चलते एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ली।
शीला दीक्षित के अचानक निधन से देश भर में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने उनके निधन पर शोक जताया है। बॉलीवुड से भी अक्षय कुमार, भूमि पेडनेडकर, उर्मिला मातोंडकर, मनोज तिवारी समेत कई सेलेब्स ने ट्वीट कर दुख जताया।
कलाकारों ने ट्वीट कर कही ये बात
अक्षय कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा- शीला दीक्षित जी के निधन के बारे में जानकर दुखी हूं। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान दिल्ली का चेहरा बदल दिया। उनके परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष और भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी ने लिखा- शीला दीक्षित जी अचानक निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। दिल्ली आपको याद करेगी, आप मेरे लिए माँ समान थीं।
फिल्ममेकर मधुर भंडारकर ने लिखा- दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित जी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। वह बहुत ही अच्छी नेता थीं। दिल्ली में हुए विकास के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। ओम शांति।
भूमि पेडनेकर ने लिखा, 'सचमुच एक महान नेता... उनके परिवार को मेरी सहानुभूति। आपको बहुत प्यार मिला मैम। हमारे देश के लिए बड़ा नुकसान है। आपकी आत्मा को शांति मिले'।
कांग्रेस नेता उर्मिला मातोंडकर ने लिखा- आपकी आत्मा को शांति। आप हमेशा अपनी शक्ति, दृढ़ संकल्प और दयालु व्यक्तित्व के लिए याद की जाएंगी। आपने दिल्ली को कई अन्य चीजों की तुलना में पहले से कहीं अधिक सुंदर बना दिया। रवीना टंडन ने भी ट्वीट कर दुख जताया है।
�
शीला दीक्षित को सोशल मीडिया पर फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी से काफी चर्चा में रहे बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने भी दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने शीला दीक्षित का कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता बताते हुए उन्हें निधन पर दुख प्रकट किया।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!