Sikandar Collection Day 1: सलमान खान सिंकदर मूवी हिट या फ्लॉप जाने कलेक्शन

Sikandar Box Office Collection Day 1: सलमान खान की फिल्म सिंकदर बॉक्स ऑफिस पर बनाएगी रिकॉर्ड जाने कलेक्शन

Shikha Tiwari
Published on: 30 March 2025 11:00 AM IST (Updated on: 30 March 2025 11:00 AM IST)
Sikandar Collection Day 1
X

Sikandar Box Office Collection Day 1 (Image Credit- Social Media)

Sikandar Collection Day 1: सिंकदर 30 मार्च यानि आज के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस बार Salman Khan ने फरहाद सामजी जैसे निर्देशकों के अपने कम्फर्ट जोन से बाहर कदम रखा है। आज हम एक बहुत-ही अलग Salman Khan को देखते हैं, वह भी एक ऐसी फिल्म में, जिसे प्रमुख निर्माताओं में से एक साजिद नाडियावाला ने बनाया है और एक बहुत ही प्रतिभाशाली कहानीकार एआर मुरूगादॉस ने निर्देशित किया है। इसके अलावा इसमें रश्मिका मंदाना है जिन्होंने लगातार बॉक्स ऑफिस पर तीन हिट फिल्में दी है। जिसने 500 करोड़ तक का कलेक्शन किया है। तो वहीं अब सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म सिंकदर के कलेक्शन पर अपडेट आया है।

सिंकदर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 (Sikandar Box Office Collection Day 1)-

सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान 2023 में ईद के अवसर पर रिलीज हुई थी। जिसने बॉक्स ऑफिस पर 15.81 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया था। तो वहीं सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म सिंकदर (Sikandar Movie) के पहले दिन के कलेक्शन के बारे में ट्रेड ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया है। अतुल मोहन ने कहा, दोनों दिन फिल्म 40-45 करोड़ रूपए (Sikandar Day 1 Collection) से ज्यादा का कलेक्शन करेगी। अगर वर्ड ऑफ माउथ दमदार रहा तो फिल्म रविवार की तुलना में सोमवार को ज्यादा कलेक्शन कर सकती है। फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोत्तरी देखी जा सकती है क्योंकि रविवार को नवरात्रि की शुरूआत है और ऑफ रहेगा तो वहीं सोमवार या मंगलवार को ईद का त्यौहार सेलिब्रेट किया जाएगा। जिसकी वजह से सिनेमाघरों में Sikandar Movie को देखने के लिए दर्शकों की लंबी लाइन लगने वाली है।

फिल्म की एडवांस बुकिंग भी काफी तगड़ी हुई है। मुंबई और दिल्ली में सलमान खान की फिल्म Sikandar की सबसे महंगी टिकट बिकी है यानि 2400 रूपए एक टिकट बिकी है। इससे पहले सलमान खान की फिल्म Tiger 3 ने पहले दिन 43 करोड़ का कलेक्शन किया था। अब देखने लायक होगा कि क्या सलमान खान की फिल्म Sikandar अल्लू अर्जुन की फिल्म Pushpa 2 का रिकॉर्ड ब्रेक कर पाती है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Mail ID - [email protected]

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!