TRENDING TAGS :
पाकिस्तान को छोड़ भारत में घर बसा लिया इस कलाकार ने
भारत में बहुत से लोग दूसरे देशों से अपना नाम कमाना के लिए आते है। लेकिन ऐसे बहुत कम ही लोग होते है जो यहां के ही हो के रह जाएंगे। आज हम आपको बतातें हैं ऐसे ही एक कलाकार जो हैं तो पाकिस्तान लेकिन अब उन्होंने भारत की नागरिकता ले ली है। अब वो दिल से भी भारतीय बन चुके हैं।
मुंबई: भारत में बहुत से लोग दूसरे देशों से अपना नाम कमाना के लिए आते है। लेकिन ऐसे बहुत कम ही लोग होते है जो यहां के ही हो के रह जाएंगे। आज हम आपको बतातें हैं ऐसे ही एक कलाकार जो हैं तो पाकिस्तान लेकिन अब उन्होंने भारत की नागरिकता ले ली है। अब वो दिल से भी भारतीय बन चुके हैं। अगर आप अब तक नहीं समझे तो बता दें कि हम बात कर रहे हैं जाने-माने सिंगर अदनान सामी की। अदनान आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्मदिन स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर होता है। इस मौके पर हम आपको बतातें है कुछ खास बातें-
ये भी देखें:इस बीजेपी सांसद ने फहराया उल्टा झंडा, हवा को बताया दोषी
अदनान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो भारत में क्यों बस गए। उन्होंने बताया था कि वो पहली बार भारत 1999 में आए थे। कुछ ही समय में उन्हें भारत से इतना प्यार हो गया कि उन्होंने यहीं बस जाने की ठान ली। उन्होंने कहा कि मुझे भारत में घर जैसा महसूस होता है। वैसे तो अदनान को भारत में रहने के कारण बहुत सी सामाजिक आलोचनाएं झेलनी पड़ीं लेकिन इन सभी आलोचनाओं को अदनान ने काफी समझदारी से संभाला। वो आज भारत के नागरिक के तौर पर पहचाने जाते हैं।
ये भी देखें:पाकिस्तान के भारतीय दूतावास में लहराया तिरंगा, मनाया गया आजादी का जश्न
अदनान सामी ने की 4 शादियां
हम बात करें निजी जिंदगी की तो अदनान सामी ने 4 शादियां की हैं। उनकी पहली शादी 1993 में हुई थी। तब 22 वर्ष के अदनान ने खुद से 9 साल बड़ी 31 वर्षीय पाकिस्तानी एक्ट्रेस जेबा बख्तियार के साथ शादी की थी। जेबा और अदनान का एक बेटा अजान है। ये शादी तीन साल बाद टूट गई। इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी दुबई बेस्ड बिजनेसवुमन अरब सबाह गलादरी से की थी। इनका 2004 तलाक हो गया लेकिन साल 2007 दोनों ने दोबारा शादी कर ली लेकिन ये शादी 2009 में फिर से टूट गई।
ये भी देखें:माता पार्वती ने निभाया था पतिव्रता धर्म, हर नारी इन नियमों का पालन कर पा सकती है सम्मान
2010 में अदनान की मुलाकात रोया फरयाबी से हुई। ये अदनान ने की चौथी शादी थी। ख़बरों के माने तो मुताबिक रोया टेली कम्यूनिकेशन इंजीनियर हैं। वो अदनान की बहुत बड़ी फैन भी हैं। आज इन दोनों की एक प्यारी सी बेटी भी है, जिसका नाम मदीना सामी ख़ान है। अदनान भारत में अपने परिवार के साथ खुशी से सेटल हो चुके हैं।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!