बॉयफ्रेंड Zaheer Iqbal संग आधी रात ऐसी हरकत करते नजर आईं Sonakshi Sinha, देखें वीडियो

Sonakshi Sinha and Zaheer: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का लेटेस्ट वीडियो लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है। आइए आपको दिखाते हैं|

Shivani Tiwari
Published on: 30 Dec 2023 9:56 PM IST (Updated on: 30 Dec 2023 9:59 PM IST)
Sonakshi Sinha and Zaheer
X

Sonakshi Sinha and Zaheer (Photo- Social Media)

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Video: बॉलीवुड अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा अपने काम से ज्यादा तो अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों का हिस्सा बनीं रहती हैं। अभिनेत्री का हाल ही का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ही धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग आधी रात ऐसी हरकत करते नजर आ रहीं हैं कि लोग उनके इस वीडियो को बार-बार देख रहें हैं।

सोनाक्षी सिन्हा ने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल का लेटेस्ट वीडियो वायरल

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को एक्टिंग की दुनिया में बहुत अधिक कामयाबी नहीं मिली, हालांकि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में कई अच्छी फिल्में की, लेकिन फिर धीरे-धीरे उनका करियर ग्राफ नीचे की ओर चला गया। वह बहुत तो नहीं, लेकिन एक-दो प्रोजेक्ट में नजर आतीं रहती हैं, लेकिन उनके काम की चर्चा लोगों के बीच उतनी अधिक नहीं होती, जितनी उनकी लव लाइफ सुर्खियों में रहती है।


काफी लंबे समय से चर्चा है कि सोनाक्षी सिन्हा अभिनेता जहीर इकबाल को डेट कर रहीं हैं, हालांकि आज तक दोनों ने इस बात को स्वीकार नहीं किया है कि दोनों रिलेशनशिप में हैं, जब भी इनके रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर सवाल किया जाता है तो दोनों यही जवाब देते हैं कि हम बहुत अच्छे दोस्त हैं। सोनाक्षी और जहीर अपने रिश्ते को चाहे जितना छिपा लें, लेकिन यह बात तो अब पक्की है कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। वहीं इसी बीच सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का लेटेस्ट वीडियो लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है। आइए आपको दिखाते हैं कि उस वीडियो में ऐसा क्या है।


सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर संग किया जबरदस्त डांस

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के वायरल हो रहे वीडियो के बारे में विस्तार से बताएं तो दोनों वीडियो में जबरदस्त डांस करते दिख रहें हैं। ये वीडियो किसी क्लब का लग रहा है, बैकग्राउंड में 'चिंताता' गाना बज रहा है, जिसपर गाने का हूकस्टेप करते हुए, दोनों डांस फ्लोर पर आग लगा रहें हैं। सोनाक्षी और जहीर के इस वीडियो पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहें हैं। यहां देखें वीडियो -

सोनाक्षी सिन्हा वर्कफ्रंट

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार वेब सीरीज "दहाड़" में नजर आईं थीं, जिसमें किरदार की जमकर सराहना हुई थी। वहीं अब वह "बड़े मियां छोटे मियां" फिल्म में नजर आएंगी, जिसमें अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ भी मुख्य किरदारों में हैं। सोनाक्षी सिन्हा की ये फिल्म एक्शन से भरपूर होने वाली है, जो साल 2024 में बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Mail ID [email protected]

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!