Nikita Roy Movie: सोनाक्षी सिन्हा की नई फिल्म निकिता रॉय, जानिए कब होगी रिलीज

Sonakshi Sinha New Film Nikita Roy: सोनाक्षी सिन्हा ने आज अपनी नई फिल्म का ऐलान कर दिया है, जिसका नाम निकिता रॉय है|

Shivani Tiwari
Published on: 19 April 2025 1:15 PM IST
Sonakshi Sinha New Film Nikita Roy
X

Sonakshi Sinha New Film Nikita Roy

Sonakshi Sinha New Film Nikita Roy: अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अपनी निजी जिंदगी की वजह से अक्सर खबरों में रहतीं हैं, अभी हाल ही में उन्होंने एक ट्रोलर्स के भद्दे कमेंट का ऐसा करारा जवाब दिया था कि उनका कमेंट खूब वायरल हुआ था। हालांकि अब सोनाक्षी सिन्हा किसी कारणवश खबरों में हैं, जी हां! ये उनकी निजी जिंदगी से नहीं, बल्कि प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ा हुआ है, दरअसल सोनाक्षी सिन्हा ने आज अपनी नई फिल्म का ऐलान कर दिया है, जिसका नाम निकिता रॉय है, आइए बताते हैं कि सोनाक्षी सिन्हा की ये फिल्म कब रिलीज होगी।

सोनाक्षी सिन्हा फिल्म निकिता रॉय (Sonakshi Sinha Film Nikita Roy)

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी नई फिल्म निकिता रॉय का ऐलान किया, साथ ही फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर करते हुए रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। जी हां! सोनाक्षी सिन्हा ने निकिता रॉय फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "बिना कोई सस्पेंस... वो पिक्चर में देख लेना....मेरी अगली मिस्टीरियस फिल्म निकिता रॉय का फर्स्ट लुक पोस्टर...30 मई 2025 को थिएटरों में रिलीज हो रही है।"

सोनाक्षी सिन्हा द्वारा शेयर किए गए अपकमिंग फिल्म (Sonakshi Sinha Upcoming Film) निकिता रॉय के फर्स्ट लुक पोस्टर के बारे में बताएं तो पोस्टर में सोनाक्षी सिन्हा के साथ ही अभिनेता परेश रावल, अर्जुन रामपाल, सुहैल नय्यर नजर आ रहें हैं, पोस्टर सस्पेंस से भरपूर लग रहा है।

कब रिलीज होगी ये फिल्म (Sonakshi Sinha Film Nikita Roy Release Date)

सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म निकिता रॉय का निर्देशन कुश एस सिन्हा (Kussh S Sinha) कर रहें हैं, जो कि सोनाक्षी सिन्हा के भाई हैं। कुश सिन्हा की ये डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म है, जी हां! वे निकिता रॉय फिल्म से निर्देशन की दुनिया में अपना कदम रख रहें हैं। वहीं इसे निक्की खेमचंद भगनानी, किंजल आहूजा घोन और विक्की भगनानी द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा निकिता रॉय नामक किरदार निभा रहीं हैं, फिल्म 30 मई को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के बाद तैयार है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story