शोबिज छोड़, ई-रिक्शा चालक बना ये मशहूर अभिनेता, वायरल हो गया वीडियो

Comedian Sunil Grover: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का एक जाना माना अभिनेता इस चकाचौंध भरी दुनिया को छोड़ सड़कों पर ई-रिक्शा लेकर घूम रहा है।

Shivani Tiwari
Published on: 9 Dec 2023 11:08 PM IST
Sunil Grover
X

 Sunil Grover (Photo- Social Media)

Comedian Sunil Grover: मनोरंजन की दुनिया में अक्सर ही एक से एक हैरान कर देने वाली खबरें सामने आतीं रहती हैं। फिलहाल अब हम जो अपने रीडर्स को बताने जा रहें हैं उसे सुन आपको 440 वोल्ट का झटका लग सकता है। जी हां!! दरअसल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का एक जाना माना अभिनेता इस चकाचौंध भरी दुनिया को छोड़ सड़कों पर ई-रिक्शा लेकर घूम रहा है। आइए आपको उसका वीडियो दिखाते हैं।

ये मशहूर अभिनेता बना ई-रिक्शा चालक

सोशल मीडिया पर एक मशहूर अभिनेता और कॉमेडियन का वीडियो बहुत ही तेजी से वायरल हो रह है और चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि इस वीडियो में अभिनेता ई-रिक्शा चलाते नजर आ रहें हैं। वीडियो में जो अभिनेता ई रिक्शा चला रहा है, वह कोई और नहीं बल्कि सुनील ग्रोवर हैं। जी हां!! सुनील ग्रोवर सड़कों पर ई-रिक्शा चलाते दिखाई दे रहें हैं।


सुनील ग्रोवर ने खुद शेयर किया वीडियो

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने खुद ई-रिक्शा चलाते हुए अपना वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके साथ एक और शख्स आगे बैठा दिखाई दे रहा है। वहीं ई-रिक्शा में ढेर सारे सामान रखे हुए हैं। इस वीडियो को शेयर कर अभिनेता ने कैप्शन में लिखा है, "चुप करके चढ़ जा।" सुनील ग्रोवर का यह अंदाज देख फैंस उनके दीवाने बन चुके हैं और इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहें हैं।

फैंस ने किए जमकर कमेंट

सुनील ग्रोवर के इस वीडियो पर अबतक मिलियन लोगों द्वारा देखा जा चुका है। वहीं ढेरों कमेंट्स भी आ चुके हैं। एक फैन ने लिखा, "डॉक्टर गुलाटी बहुत ही जमीन से जुड़े हुए हैं।" दूसरे फैन ने लिखा, "इसलिए इस इंसान से प्यार है, नो एटीट्यूड।" तीसरे ने लिखा, "ये बंदा बहुत ही प्यारा है यार।" वहीं एक अन्य ने लिखा, "लेजेंड हो आप भाई।"

सुनील ग्रोवर वर्कफ्रंट

सुनील ग्रोवर बहुत जल्द कपिल शर्मा के साथ दोबारा कोलाबोरट करने वाले हैं। वैसे तो दोनों में काफी लंबे समय से लड़ाई चल रही थी, लेकिन अब दोनों के बीच की अनबन खत्म हो गई है और अब एकबार फिर कपिल और सुनील दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं, हालांकि इस बार कपिल शर्मा का कॉमेडी शो टेलीविजन पर नहीं बल्कि नेटफ्लिक्स पर आएगा।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Mail ID [email protected]

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!