TRENDING TAGS :
लॉकडाउन होने से विदेश में फंसी है ये टीवी एक्ट्रेस, बोली- किसी तरह हो रहा गुजारा
कोरोना वायरस के चलते लागू लॉकडाउन के मद्देनजर देश के अंदर की हलचल पर तो रोक लगी ही, साथ ही देश के बाहर से आवाजाही भी रोक दी गई। इसके चलते टीवी...
नई दिल्लीः कोरोना वायरस के चलते लागू लॉकडाउन के मद्देनजर देश के अंदर की हलचल पर तो रोक लगी ही, साथ ही देश के बाहर से आवाजाही भी रोक दी गई। इसके चलते टीवी इंडस्ट्री के कई एक्टर, एक्ट्रेस और बॉलीवुड के सिंगर तक विदेशों में रुके रह गए। टीवी एक्ट्रेस चांदनी भगवनानी भी ऑस्ट्रेलिया में फंसी हुई हैं। लॉकडाउन के चलते वह अपने देश वापस नहीं आ पा रही हैं।
ये भी पढ़ें: ममता का मोदी सरकार पर हमला, कहा- राजनीतिक वायरस फैलाने आई थी केंद्रीय टीम
अब सेविंग हो रही है खर्च
ऐसे मुश्किल समय में उन्होंने स्पॉटबॉय से अपनी परेशानियां शेयर की हैं। उन्होंने बताया है कि ऑस्ट्रेलिया किसी काम के चलते गई थीं लेकिन लॉकडाउन लगने से वो वहीं रह गईं। चांदनी ने यह भी बताया कि ऑस्ट्रेलिया काफी महंगी जगह है। वहां गुजारा करने के लिए उन्हें अपनी सेविंग का इस्तेमाल करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें: सावधान! ये हैं कोरोना के नए लक्षण, कहीं आप भी तो नहीं ‘कोविड टोज’ का शिकार
दो लड़कियों ने रेंट शेयर किया
उन्होंने पहला महीना तो एक होटल में बिताया लेकिन हाल ही में उन्होंने मेलबर्न में एक अपॉर्टमेंट रेंट पर ले लिया है। उस अपॉर्टमेंट में वह अकेली नहीं हैं। उन्होंने बताया कि साथ में दो और भारतीय लड़कियां रह रही हैं। वे दोनों रेंट शेयर कर लेती हैं इसलिए उन पर ज्यादा बोझ भी नहीं पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें: ऑनलाइन भुगतान में 30 फीसदी की गिरावट, जानिए और क्या कहती है ये रिपोर्ट
माता-पिता को कर रही याद
चांदनी के मुताबिक फिलहाल वे दोनों ही लड़कियां उनकी अच्छी दोस्त बन गई हैं। इसी वजह से वो इस मुश्किल घड़ी को ऑस्ट्रेलिया में काट पा रही हैं। एक्ट्रेस चांदनी ने बताया कि वह माता-पिता को काफी याद कर रही हैं।
ये भी पढ़ें: रेड जोन में फंसा देश का हस्तशिल्प उद्योग, लग सकता है 15 हजार करोड़ का झटका
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!


