जिसके नैनो के बाण से घायल हुए उसके बारे में जानिए सबकुछ

Rishi
Published on: 13 Feb 2018 8:28 PM IST
जिसके नैनो के बाण से घायल हुए उसके बारे में जानिए सबकुछ
X

मुंबई : इंटरनेट पर जिस तेजी से प्रिया प्रकाश वारियर छाई हैं। शायद ही कोई एक्ट्रेस ऐसे फेमस हुई होगी। 24 घंटों में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने के बाद प्रिया गूगल सर्च में नंबर 1 हो गई हैं। प्रिया को इंस्टाग्राम पर एक दिन में 6 लाख से भी ज्यादा लोगों ने फॉलो किया है। इसके साथ ही प्रिया प्रकाश काइली जेनर और क्रिस्टियानो रोनाल्डो जैसी हस्तियों की बराबर पहुंच गईं हैं।

प्रिया केरल के त्रिशूर की रहने वाली है। पिता सेंट्रल एक्साइज़ में नौकरी करते हैं। प्रिया की मां गृहणी हैं। परिवार में छोटा भाई और दादा-दादी हैं। वो विमला कॉलेज से बीकॉम की पढाई कर रही हैं। इससे पहले वो तीन शॉर्ट फिल्म कर चुकी हैं।

ये जो क्लिप वायरल हुई है वो ‘ओरु अदार लव’ के गाने ‘मानिक्य मलाराया पूवी’ से ली गई है प्रिया की यह डेब्यू फिल्म है। फिल्म 3 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

वेलेंटाइन वीक में वायरल हो रहे वीडियो में एक्ट्रेस ने प्यार भरी शरारतों को आंखों के जरिए बहुत ही खूबसूरती से बयां किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं। लव सिंबल बन चुके इन क्यूट शॉट्स को प्रिया और रोशन ने एक ही टेक में शूट किया।

फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया की दोनों एक्टर्स ने एक ही शूट में ये सीन कंप्लीट किया है। फिल्म के डायरेक्टर ने दोनों को सीन के बारे में समझाया था।

फर्स्ट टेक में ही दोनों ने एकदम नेचुरल एक्सप्रेशन के साथ शॉट दिया। मेकर्स को यह सीन इतना पसंद आया कि उन्होंने इन सीन्स को फाइनल कर दिया। देश ही नहीं विदेश में भी यह वीडियो क्लिप सुर्खियों में है।

प्रिया ही नहीं रोशन अब्दुल रहूफ भी छा गए

वीडियो में नजर आ रहे लड़के का नाम रोशन अब्दुल रहूफ है। रोशन ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, जितना भी प्यार हमें आप लोगों की ओर से मिल रहा है, उसका बहुत-बहुत शुक्रिया। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि और क्या कहूं क्योंकि मुझे इस बात से बेहद खुशी मिली है कि आप इसे अपने दिल के इतने करीब ले गए ओरु अदार लव, ये टाइटल अपने आप में कह रहा है कि और रोमांस आने को है। इसलिए प्यार बनाए रखिए।

[embed]https://www.youtube.com/watch?v=KxQfvtZVTbc[/embed]

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!