TRENDING TAGS :
Valentine's Day से पहले पूरे देश का 'क्रश' बनी प्रिया प्रकाश वारियर
वैलेंटाइन वीक में सोशल मीडिया पर एक लड़की और लड़के की वीडियो क्लिप जमकर वायरल हो रही है। पूरी दुनिया मलयालम एक्ट्रेस प्रिया की आंखों की दीवाने हो चुकी हैं। करीब 25 सेकंड के इस वीडियो में पहले लड़का लड़की को आंख मारता है।WhatsApp
मुंबई:वैलेंटाइन वीक में सोशल मीडिया पर एक लड़की और लड़के की वीडियो क्लिप जमकर वायरल हो रही है।करीब 25 सेकंड के इस वीडियो में पहले लड़का लड़की को आंख मारता है।पूरी दुनिया मलयालम एक्ट्रेस प्रिया की आंखों की दीवानी हो चुकी हैं। WhatsApp, Twitter और Facebook पर प्रिया के ही चर्चे हो रहे हैं और इंस्टाग्राम पर तो प्रिया प्रकाश वारियर ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
प्रिया प्रकाश वारियर पिछले 2-3 दिनों में सोशल मीडिया पर यह नाम और इससे जुड़ा चेहरा इतना वायरल हुआ है कि शायद ही अब कोई इससे अनजान हो। मलयाली फिल्म 'ओरू अडार लव' से डेब्यू कर रहीं प्रिया इसी फिल्म के एक गाने की छोटी सी क्लिप से रातोंरात स्टार बन गईं।
Valentine's Day से पहले पूरे देश का 'क्रश' बनी प्रिया प्रकाश वारियर
स्कूली दिनों पर बने 'मानिकया मलराय पूवी' गाने को यूट्यूब पर अब तक करीब 94 लाख बार देखा गया है। इस गाने को लिखा है जब्बार ने और आवाज़ दी है विनीत श्रीनिवासन ने। सोशल मीडिया की सनसनी बन चुकी प्रिया प्रकाश वारियर का कहना है कि वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें बॉलीवुड से कई ऑफर मिले हैं। मौका मिलता है तो वे संजय लीला भंसाली के साथ जरूर काम करना चाहेंगी।
Valentine's Day से पहले पूरे देश का 'क्रश' बनी प्रिया प्रकाश वारियर
18 साल की प्रिया प्रकाश वारियर असल में मलयाली हीरोइन हैं जो कि ओरू अडार लव नाम की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म से डेब्यू कर रही हैं और जो वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है वो एक्ट्रेस प्रिया वारियर की 3 मार्च को रिलीज़ होने वाली उसी फिल्म के एक गाने का हिस्सा है।
असल में ये गाना 26 सकेंड का नहीं बल्कि 3 मिनट 16 सेकेंड का है और क़रीब 1 मिनट 45 सेकेंड के बाद एक सीन आता है जिसमें प्रिया प्रकाश एक लड़के को आंखों से इशारा करती नज़र आती हैं।
प्रिया केरल के त्रिशूर की रहने वाली हैं और अभी बी.कॉम फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट हैं। प्रिया को एक्टिंग के अलावा म्यूजिक, डांस और ट्रैवलिंग का शौक है। अपने ट्वीटर अकाउंट पर प्रिया ने कुछ हिंदी गाने गाते हुए वीडियो भी अपलोड किए हैं।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!