TRENDING TAGS :
War 2 Day 5 Collection: बुरी तरह फ्लॉप हुई वॉर 2, बजट के इतना भी नहीं कर पाई कलेक्शन
War 2 Box Office Collection Day 5: वॉर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अबतक कितना कलेक्शन कर लिया है, चलिए जानते हैं
War 2 Collection Day 5 (Image Credit- Social Media)
War 2 Collection Day 5: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक हफ्ते होने जा रहा है। फिल्म जिसका निर्देशन अयान मुखर्जी द्वारा किया गया है। फिल्म की कहानी कुछ खास दर्शकों को पसंद नहीं आई, तो वहीं फिल्म में वीएफएक्स का जिस तरह से प्रयोग किया गया है। उसकी वजह से War 2 को वाईआरएफ यूनिवर्स की सबसे कमजोर फिल्म बताया जा रहा है। जिस तरह से फिल्म को लेकर हाइप थी। रिलीज के बाद सब खत्म हो गई है। फिल्म ने पाँच दिनों में भी अपने बजट के इतना कलेक्शन नहीं किया है। चलिए जानते हैं War 2 ने अबतक कुल कितना कलेक्शन कर लिया है।
वॉर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5 (War 2 Box Office Collection Day 5)-
वॉर 2 (War 2) जोकि वाईआरएफ यूनिवर्स की भारी-भरकम बजट वाली फिल्मों में से एक है। War 2 का कथित तौर पर बजट 400 करोड़ रूपए बताया जा रहा है। यह अबतक की बनी सबसे मंहगी भारतीय फिल्मों में से एक है। ऋतिक रोशन, कियारा आडवानी के फिल्म से साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर ने बॉलीवुड में अपना पहला डेब्यू किया है। इस फिल्म की रिलीज से पहले उम्मीद थी कि ये फिल्म पहले हफ्ते में ही 500 करोड़ रूपए तक का कलेक्शन कर लेगी। लेकिन War 2 ऐसा करने में सफल नहीं साबित हुई।
War 2 के मुकाबले में इसके साथ रिलीज हुई रजनीकांत की फिल्म कूली सारे रिकॉर्ड ब्रेक कर रही है। War 2 के कलेक्शन की बात करे तो पहले दिन वॉर 2 ने 29 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया। उसके बाद दूसरे दिन 45 प्रतिशत उछाल देखने को मिली, फिल्म ने 45 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया। तीसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट आई फिल्म ने 27 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया। उसके बाद रविवार को फिल्म के कलेक्शन में और भी ज्यादा गिरावट दर्ज की गई, फिल्म ने 25 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया। कुल मिलाकर फिल्म ने चार दिनों में 126 करोड़ रूपए का कलेक्शन कर पाई है। फिल्म तेलुगु में औंधे मुँह गिरी और चार दिनों में 50 करोड़ रूपए की कमाई कर पाई। चार दिनों में War 2 ने दुनियाभर में 270 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया है।
यदि वॉर 2 के पाँचवे दिन यानि सोमवार के कलेक्शन की बात करे तो War 2 ने अबतक बॉक्स ऑफिस पर केवल 4 करोड़ रूपए (War 2 Day 5 Collection) का कलेक्शन किया है। जोकि अन्य दिनों की तुलना में काफी कम है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!