TRENDING TAGS :
Fatehpur News: मछुआरों को मिली सामानों की किट, फिशिंग के अलावा जान बचाने में भी आएगी काम
Fatehpur News: जनपद फतेहपुर दौरे पर आईं केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने विभिन्न योजनाओं के 83 लाभार्थियों को आवश्यक सामानों की किट, चेक और प्रमाण पत्र वितरित किया।
Fatehpur News: जनपद फतेहपुर दौरे पर आईं केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने विभिन्न योजनाओं के 83 लाभार्थियों को आवश्यक सामानों की किट, चेक और प्रमाण पत्र वितरित किया। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार उपलब्धियां भी बताईं।
नाव दुर्घटना के बाद पहली बार मिली गोताखोरों व मछुआरों को किट
केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की जो भी योजना लागू हुई हैं, उसका लाभ पात्र लाभार्थियों को मिले, इसके लिए वो लगातार प्रयास कर रही हैं। पहली बार बांदा में यमुना मार्का नदी में हुई नाव दुर्घटना के बाद जिले की सांसद ने गोताखोरों व मछुआरों को सुरक्षा व नदी में डूबे लोगों को बचाने के लिए किट उपलब्ध कराई है। कार्यक्रम में ODOP प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों को किट वितरण किया गया, साथ ही लाभार्थियों को चेक व प्रमाण पत्र दिया।
गोताखोर व मछुआरों को सुरक्षा संबंधी सामान दिया गया
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बांदा जिले के मार्का यमुना नदी में 6 माह पहले हुए नाव हादसे में फतेहपुर के गोताखोरों व मछुआरों ने शव बरामद किया था। जबकि इस कार्य में एनडीआरएफ की टीम विफल रही थी। सभी के साथ और विकास को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यमुना गंगा नदी किनारे रहने वाले मछुआरों व गोताखोरों को सुरक्षा व नदी में डूबे लोगों को बचाने के लिए किट देने का व्यवस्था की है। उसी के तहत 30 गोताखोर व 15 मछुआरों को सुरक्षा संबंधी सामान दिया गया है।
केंद्र व प्रदेश सरकार की योजना
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जो भी योजना चल रही उसका लाभ हर हाल में पात्र लाभार्थियों को मिले, इसके लिए अधिकारियों को लगाया गया है। व्यापार करने के लिए सरकार बैंकों के माध्यम से पैसा दे रही है। कार्यक्रम में अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता, जहानाबाद से विधायक राजेन्द्र पटेल, सीडीओ सूरज पटेल, सांसद प्रतिनिधि राजेन्द्र सिंह, एडीएम सहित अधिकारी व लाभार्थियों मौजूद रहे।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!