देखें खास तस्वीरें : भगवा रंग में रंगा यूपी आम महोत्सव, सीएम ने चखा स्वाद

Rishi
Published on: 24 Jun 2017 9:16 PM IST
देखें खास तस्वीरें : भगवा रंग में रंगा यूपी आम महोत्सव, सीएम ने चखा स्वाद
X

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर भारत को खुशहाल बनाना है तो उत्तर प्रदेश को खुशहाल बनाना होगा। भारत की खुशहाली का राज उप्र की कृषि से जुड़ी 70 प्रतिशत जनता में छुपा है। किसान सरकार की प्राथमिकता में हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने शनिवार को गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में दो दिवसीय आम महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर कहा, "आम महोत्सव के जरिए आम का विविधतापूर्ण उत्पादन व आम की विभिन्न प्रजातियों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएंगी। मुझे यहां आम की विभिन्न प्रजातियां देखने को मिली हैं। उप्र में बहुत से अच्छे आम हैं उनका प्रचार होना चाहिए। पूरी दुनिया में मुंबई का अल्फांसो आम मशहूर है, क्योंकि उसका प्रचार किया गया।"

उन्होंने कहा, "उत्तर प्रदेश के आम उत्पादकों को ऐसा प्रचार-प्रसार करना होगा, जिससे यहां का आम दुनिया में पहचान बनाए। इस महोत्सव के माध्यम से आम का विविधता पूर्ण उत्पादन व आम की विभिन्न प्रजातियों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएंगी। बागबान आम को एक्सपोर्ट करने के बारे में सोचें, सरकार इस दिशा में आपका साथ देगी।"

गन्ना किसानों की बात करते हुए योगी ने कहा, "उप्र का गन्ना किसान चार गुना ज्यादा गन्ना उत्पादन कर सकता है। लेकिन इसके लिए गन्ना किसान को आधुनिक तकनीकी से काम करना होगा। देश की खुशहाली का रास्ता उप्र से होकर जाता है। देश को अगर खुशहाल बनाना है तो उप्र को खुशहाल बनाना होगा और प्रदेश की खुशहाली यहां की 70 प्रतिशत कृषि आधारित जनता में छुपा है।"

उन्होंने कहा, "किसान हमारी प्राथमिकता में है। अभी तक सरकार ने 36 लाख मीट्रिक टन गेहूं किसानों से सीधे खरीदा और भुगतान सीधे उनके खाते में भेज दिया।"

मुख्यमंत्री ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पौधरोपण किया और उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की 'आम महोत्सव 2017' पुस्तिका का भी विमोचन किया।

योगी ने कहा कि नदियों के दोनों तरफ पौधरोपण किया जाए तो नदी का पानी कभी कम नहीं होगा और इससे पर्यावरण सुरक्षित रहेगा। साथ ही सीख दी कि जब आप अपने जीवन के किसी दिन को यादगार बनाना चाहते हैं, तो उस दिन व्यापक पैमाने पर पौधे लगाएं।

देखें खास तस्वीरें

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!