Best Chapati for High BP: हाई बीपी और डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदान है इस 5 अनाज की रोटियां

Best Chapati for High BP: आइए जानते हैं कुछ रोटियों के बारे में, जो उच्च रक्तचाप( (High BP) को नियंत्रित करने में मददगार हो सकती हैं।

Akriti Pandey
Published on: 17 Sept 2025 1:02 PM IST
Best Chapati for High BP, roti for bp
X

Best Chapati for High BP

High BP Food- उच्च रक्तचाप (High BP) एक ऐसी स्थिति है, जो धीरे-धीरे हृदय, गुर्दे और मस्तिष्क जैसे महत्वपूर्ण अंगों को प्रभावित कर सकती है। यह रोग मुख्य रूप से जीवनशैली और खान-पान से जुड़ा हुआ होता है। अगर समय रहते आहार में बदलाव नहीं किया गया तो यह दिल का दौरा (Heart Attack)या स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है। ज़्यादातर लोग रोजाना अपने खाने में गेहूँ की रोटी का सेवन करते हैं। हालांकि, यह ज़रूरी नहीं कि सिर्फ़ गेहूँ की ही रोटी खाई जाए। कुछ और तरह की रोटियाँ भी हैं, जो न केवल स्वादिष्ट होती हैं बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद साबित होती हैं, खासकर उच्च रक्तचाप (High BP) वाले लोगों के लिए। आइए जानते हैं कुछ रोटियों के बारे में, जो रक्तचाप को नियंत्रित करने में मददगार हो सकती हैं।

High BP में करें इन रोटियों का सेवन

1. मल्टीग्रेन रोटी

गेहूँ के अलावा, मल्टीग्रेन रोटियों में जौ, बाजरा, रागी और सोयाबीन जैसे अनाज शामिल होते हैं। यह रोटियाँ फाइबर से भरपूर होती हैं, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करती हैं और बार-बार खाने की इच्छा को कम करती हैं। इसके नियमित सेवन रक्तचाप नियंत्रित किया जा सकता है।

2. रागी की रोटी

रागी, जिसे नाचनी के नाम से भी जाना जाता है, आयरन और कैल्शियम का अच्छा स्रोत है। इसमें ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हृदय को मजबूत बनाते हैं और रक्त शर्करा(Blood Sugar) के स्तर को नियंत्रित करने में भी मदद करते हैं। यह उच्च रक्तचाप वाले लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।

3. ज्वार की रोटी

ज्वार एक हल्का अनाज है, जो पेट में भारीपन नहीं पैदा करता। यह फाइबर से भरपूर होता है और पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। बीपी के मरीजों के लिए ज्वार की रोटी एक उत्तम विकल्प मानी जाती है।

4. क्विनोआ की रोटी

क्विनोआ को सुपरफूड कहा जाता है, क्योंकि इसमें प्रोटीन, मैग्नीशियम और पोटैशियम प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। ये सभी तत्व रक्तचाप को नियंत्रित रखने में सहायक होते हैं।

5. मक्के की रोटी

मक्के की रोटी खासकर सर्दियों में अधिक खाई जाती है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो रक्त संचार को बेहतर बनाते हैं। इसके सेवन से हृदय मजबूत होता है और बीपी सामान्य बनाए रखने में मदद मिलती है।

1 / 4
Your Score0/ 4
Akriti Pandey

Akriti Pandey

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!