TRENDING TAGS :
खाने का बाद करते हैं ये गलतियां तो हो जाएं सावधान, नहीं तो पड़ेगा पछताना
खानपान का मनुष्य की सेहत पर बहुत असर पड़ता हैं, लेकिन बिगडती सेहत में व्यक्ति के भोजन का भी महत्व रहता है। अक्सर देखा जाता हैं कि लोग भोजन करने के बाद कुछ ऐसे काम करते हैं जो सेहत पर नकारात्मक प्रभाव डालता हैं। तो जानते हैं इसके बारे में।
लखनऊ : खानपान का मनुष्य की सेहत पर बहुत असर पड़ता हैं, लेकिन बिगडती सेहत में व्यक्ति के भोजन का भी महत्व रहता है। अक्सर देखा जाता हैं कि लोग भोजन करने के बाद कुछ ऐसे काम करते हैं जो सेहत पर नकारात्मक प्रभाव डालता हैं। तो जानते हैं इसके बारे में।
*फल खाना सेहत के लिए बहुत ही अच्छा है लेकिन क्या अगर फलों को खाली पेट खाया जाए तो यह ज्यादा फायदेमंद रहता है। खाना खाने के बाद फलों का सेवन करने से इन्हें पचाने में मुश्किल होती है, और फलों का पूरा लाभ हमारे शरीर को नहीं मिल पाता है।
यह पढ़ें...वास्तु शास्त्र: बहन के साथ ना करें ऐसा काम, नहीं तो लव लाइफ हो जाएगी बेकार, जानें…
* फलों को स्नैक्स को रूप में अपने खाने में शामिल कर सकते हैं। कुछ लोग खाना खाने के तुरंत बाद नहाने चले जाते हैं लेकिन यह नुकसानदेह होता है क्योंकि खाना पचाने की प्रकिया के लिए एक निश्चित तापमान की आवश्यकता होती है, लेकिन नहाने की वजह से हमारा शरीर ठंडा हो जाता है जिससे खाना ठीक तरह से पच नहीं पाता है। इसलिए खाना खाने के तुरंत बाद नहाने से बचना चाहिए।
*पूरे दिन घर और ऑफिस के काम के बाद बहुत थक जाते हैं और अक्सर रात को खाना खाने के तुरंत बाद सो जाते हैं। लेकिन खाने के बाद उसको पचाना भी बहुत जरूरी होता है। इसलिए हमें खाना खाने के बाद कुछ देर टहलना जरुरी होता है। खाने के बाद तुरंत लेट जाने से सीने में जलन, नींद में खर्राटे लेने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
*अक्सर गर्मियों के दिनों में हम खाना खाने के तुरंत बाद एक दम ठंडा पानी पीते हैं। लेकिन यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हानिकारक होता है। ठंडा पानी पीने की वजह से खाने के गुच्छे जैसे बन जाते हैं, जिससे हमारी पाचन क्रिया में बाधा पड़ती हैं। इसलिए खाना खाने के कम से कम 45 मिनट के बाद ही पानी पीना सही रहता है। खाना खाने के बाद हल्का गुनगुना या कमरे के तापमान का पानी ही पीना चाहिए।
यह पढ़ें...रोजगार को बढ़ावा देने के लिए सांसद की अधिकारियों के साथ बैठक, दिया ये आदेश
कुछ लोगों की आदत होती है कि उन्हें खाने के बाद चाय या कॉफी लेने की आदत होती है। लेकिन इसमें मौजूद टैनिन नामक तत्व हमारी डाइजेशन की प्रक्रिया को धीमा कर देता है। जिसकी वजह से हमें भूख न लगना, चक्कर आना, हाथ पैर ठंडे होने जैसी समस्याएं हो जाती हैं। जिसकी वजह से एनीमिया की शिकायत भी हो सकती है खाना खाने के एक या दो घंटों के बाद ही चाय या कॉफी का सेवन करना चाहिए।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!