TRENDING TAGS :
मुंबई के अरब सागर में मुख्य सचिव को ले जा रही नौका डूबी एक लापता
मुंबई : मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज स्मारक स्थल का निरीक्षण करने जा रहे अधिकारियों से भरी एक नाव अरब सागर में डूब गई। नाव में मुख्य सचिव डी के जैन और राज्य सरकार के कुछ अन्य वरिष्ठ अधिकारी सवार थे।
मुंबई: कातिल ने बेरहमी से मॉडल को उतारा मौत के घाट, सूटकेस में बंद थी लाश
मुंबई अपतटीय क्षेत्र में अरब सागर में यह हादसा हुआ। स्मारक स्थल पर बुधवार को काम शुरू होना था। लेकिन रास्ते में नौका चट्टानी खंड से टकरा गई।
मुंबई: एयर इंडिया के विमान से नीचे गिरी एयर होस्टेस
हादसे के चलते काम का शुभारंभ रोक दिया गया है। राहत अभियान में दो हेलीकॉप्टरों को लगाया गया। खबरों में सिर्फ एक व्यक्ति लापता बताया जा रहा है। बाकी सभी सुरक्षित हैं।
महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री विनोद तावड़े ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि एक व्यक्ति इसमें लापता है। हम उसे ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि घटना के कारणों की जांच कराई जाएगी।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!