TRENDING TAGS :
बर्ड फ्लू लाया आफतः महाराष्ट्र में बढ़ी दहशत, अमरावती में आए 6,900 नए मामले
एक रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र के अमरावती में बड़ी संख्या में बर्ड फ्लू के मामले दर्ज किये गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक महाराष्ट्र के अमरावती जिले में बुधवार को 6,900 नए बर्ड फ्लू के मामले सामने आए।
मुंबई: हाल के दिनों में भारत के कई राज्यों में बर्ड फ्लू के मामलों की पुष्टि हुई थी। कई जगहों पर कौए और अन्य पक्षी मरे हुए भी पाए गए थे। इसके अलावा कुछ जगहों पर एहतियातन मुर्गों को मारने के भी आदेश दिए गए थे। सरकार ने एहतियातन कई जगह मुर्गा मंडी को बंद कर दिया था। हालांकि बाद में बर्ड फ्लू के मामलों में कमी आने के बाद सरकार ने खोलने की इजाज़त दे दी थी।
ये भी पढ़ें: अजीबो गरीब मामला: बेटी के एक नहीं 4 बॉयफ्रेंड, पिता ने उठाया हैरतअंगेज कदम
6,900 नए मामले आए सामने
लेकिन अब बर्ड फ्लू से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसे जानकर फिर से सबकी चिंता बढ़ जाएगी। दरअसल, एक रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र के अमरावती में बड़ी संख्या में बर्ड फ्लू के मामले दर्ज किये गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक महाराष्ट्र के अमरावती जिले में बुधवार को 6,900 नए बर्ड फ्लू के मामले सामने आए। इसके बाद नंदुरबार जिले से 19 मामले और जालना जिले से 12 मामले नये मामले आये।
अब तक इतने पक्षी किये गये नष्ट
अब जांच के लिए सैंपल भोपाल के राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान और पुणे के पशु रोग जांच अनुभाग में भेजे जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक मुर्गी फार्म से 1 किमी के दायरे में सभी पोल्ट्री पक्षियों और अंडों को वैज्ञानिक रूप से नष्ट कर दिया गया है। साथ ही सरकार ने कहा कि अब तक 10,65,890 कुक्कुट पक्षी (नवापुर और नंदुरबार जिलों से 8,98,273 सहित) 60,75,791 अंडे और 83,694 किलो मुर्गी चारा संक्रमित क्षेत्र से नष्ट हो चुके हैं।
ये भी पढ़ें: स्टार्स की राजनीतिः दक्षिण से पश्चिम बंगाल पहुंची, मिथुन से पहले ये सभी रहे सक्रिय
इसके अलावा महाराष्ट्र सरकार द्वारा चिकन की दुकान के मालिकों को कड़ाई से मुंह और नाक को ढंकने वाले दस्ताने और मास्क का उपयोग करने के लिए निर्देशित किया जाता है। साथ ही सरकार ने लोगों से अफवाहों पर विश्वास न करने या उन्हें फैलाने के लिए भी मना किया है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!